- Hindi News
- संगीतमय व्यायाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों सेे मोहा मन
संगीतमय व्यायाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों सेे मोहा मन
यहांके केंद्रीय विद्यालय में गुरूवार को वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के कमांडेंट अखिलेश सिंह थे। अध्यक्षता गवर्नमेंट हायर मिडिल स्कूल के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता कर रहे थे। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।
छात्रों द्वारा विभिन्न तरह के व्यायाम प्रदर्शन की सभी ने सराहना की। वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विजयी प्रतियोगियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिलेश सिंह एवं अध्यक्षता कर रहे विनोद कुमार गुप्ता ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य एनके सिन्हा ने विद्यालय की गतिविधियों एवं प्रगति के बारे उपस्थित लोगो को अवगत कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिलेश सिंह ने उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय के छात्रों द्वारा जो बेहतरीन मार्च पास्ट किया गया है, वह किसी भी सैन्य बल के प्रदर्शन से कम नहीं है। बच्चों द्वारा संगीतमय व्यायाम प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इससे यह पता चलता है कि स्कूल में अध्ययन के साथ ही अन्य गतिविधियों का संपादन बेहतरीन तरीके से हो रहा है। कार्यक्रम में किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य श्रीमती हेमा शर्मा, श्रीमती उमा नंदे,श्रीमती प्रतिमा पांडेय, अधिवक्ता सत्यप्रकाश तिवारी, संजीव शर्मा, आरके पाठक, कु.किरण महतो, श्रीमती सुनीता केरकेट्टा सहित अभिभावक एवं केंद्रीय विद्यालय के स्टाफ उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्रीमती अलका पांडेय ने किया।
विजेताओं को पुरस्कृत करते अतिथिगण।
विद्यालय के प्राचार्य नीलेंद्र कुमार सिन्हा ने विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए सभी अभिभावकों से इस आयोजन में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों में छिपी प्रतिभा को कम से कम आयु में पहचानें और उसका संवर्धन करें। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच क्रिकेट का एक प्रदर्शनी मैच खेला गया जिसमें विद्यार्थियों ने बाजी मारी।
प्रतिभा को पहचानें