पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालिका सुधार गृह से फरार तीन नाबालिग वापस लाई गई

बालिका सुधार गृह से फरार तीन नाबालिग वापस लाई गई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आठ दिसम्बर को आश्रम से फरार हुई थी बालिकाएं।

भास्करन्यूज|कुनकुरी

जिलामुख्यालय जशपुर के बालिका सुधार गृह से फरार तीनों नाबालिग लड़कियों पुलिस ने खोज लिया गया है। फरार हुई इन तीन नाबालिग लड़कियों में से एक 17 वर्षीय बालिका नवंबर माह के अंत में जशपुर थाना क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता बताई जा रही है, जिसे सुरक्षा कारणों से बालिका सुधार गृह में रखा गया था। शेष दो कांसाबेल क्षेत्र की दो नाबालिग बालिकाओं को इसी सुधार गृह में परिजनों द्वारा एक एनजीओ के माध्यम से रखवाया गया था।

यह तीनों नाबालिग गत 8 दिसंबर की सुबह लगभग 11 बजे छत के रास्ते से निकलकर बालिका सुधार गृह से बिना बताए फरार हो गई थी जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान में पुलिस को इन नाबालिग बालिकाओं के कुनकुरी क्षेत्र में होने का सुराग 10 दिसंबर को सू़त्रों से प्राप्त हुआ। इस जानकारी के मिलने के बाद कुनकुरी पुलिस ने सघन प्रयास कर रात में महिला बल साथ लेकर नगर सीमा के बंदराखसरा नाला के पास एक बाइक पर दो नाबालिग लड़कों के साथ तीनों बालिकाओं को बैठाकर कुनकुरी की ओर आते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में बालिकाओं ने बालिका सुधार गृह से भागने का कारण वहां का माहौल अच्छा नहीं लगना बताया। जशपुर बालिका सुधार गृह से फरार हुई नाबालिग बालिकाओं के फरार होने की सूचना पर तलाश के लिए गठित टीम में एएसआई बीएन शर्मा, प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे, काशी सिंह हरिशंकर रामशामिल रहे। एएसआई बीएन शर्मा द्वारा दी गई दोनों नाबालिग किशोरों को परिजनों के सुपुर्द करने के साथ नाबालिग बालिकाओं को किशोर न्याय बोर्ड न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्यवाही की जा रही है।