पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों को मिला आध्यात्मिक ज्ञान

विद्यार्थियों को मिला आध्यात्मिक ज्ञान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरनगर| स्वच्छताके लिए युवा के संकल्प के साथ शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का सात दिवसीय रासेयो शिविर ग्राम गिरांग में प्रारंभ हुआ। शिविर के तीसरे दिन प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की नीलम बहन एवं ममता बहन ने रासेयो के स्वयं सेवकों को बौद्धिक चर्चा के दौरान ईश्वरीय ज्ञान, आध्यात्मिक ज्ञान एवं मोक्ष प्राप्ति के गुर के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मन की एकाग्रता को बढ़ाने के लिए सुबह योग करना चाहिए, ध्यान करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब तक हम मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ नहीं है होंगे, तब तक हम किसी भी कार्य को सुचारू रूप से नहीं कर सकते हैं। इस अवसर पर उन्होंने स्वयंसेवकों को आत्मा एवं परमप्रिय परमात्मा के संबंध के बारे में ज्ञानवर्धक जानकारी दी। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी संजय नंदे ने बताया कि हम किसी भी साथी एवं अन्य दूसरे लोगो से कभी भी ईर्ष्या, द्वेष एवं बदला लेने की भावना हमारे मन में नहीं होनी चाहिए। हमें हमेशा याद रखना चाहिए कि अच्छे कर्मों का फल हमेशा अच्छा होता है। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता शिक्षक संजीव शर्मा, आरके पाठक, दुर्गेश पाठक के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक संतोष बंजारे, श्रीमती कश्यप,श्रीमती संगीता, वार्ड पंच पैठू राम, सहदेव राम सहित ग्रामीण उपस्थित थे।