पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होटलों ढाबों में पिलाई जा रही है शराब, युवकों ने की शिकायत

होटलों-ढाबों में पिलाई जा रही है शराब, युवकों ने की शिकायत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरनगर| कांसाबेलक्षेत्र में संचालित संचालित ढाबों एवं होटलों में अवैध रूप से शराब बेचने और बैठा कर पिलाने का कार्य बेखौफ किया जा रहा है। शराब पीकर लोग गाली-गलौज करते हैं, इससे कई प्रकार के अपराध एवं दुर्घटनाओं की आशंका भी बनती है। इससे नाराज कांसाबेल के युवाओं ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। युवाओं ने होटलों-ढाबों में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र में चल रहे कबाड़ के अवैध व्यवसाय को भी बंद करने की मांग की है। इन युवकों का कहना है कि कबाड़ व्यवसाय की आड़ में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रहीं हैं। युवकों ने बाहर से आने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रखने की मांग भी पुलिस से की है। जिससे यहां शांति बनी रहे और क्षेत्र अपराधमुक्त रहे। युवकों की शिकायत पर पुलिस ने समुचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

कांसाबेल थाना में ज्ञापन सौंपने पंहुचे लोग।