पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घायल पक्षी को पेड़ से उतारकर बचाई जान

घायल पक्षी को पेड़ से उतारकर बचाई जान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरनगर| जीवोंके प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गुरुवार की सुबह जीएनडब्ल्यूएस (ग्रीन नेचर वेलफेयर सोसायटी) के संस्थापक कैसर हुसैन ने स्नाइप प्रजाति के एक पक्षी की जान बचा ली। यह पक्षी पेड़ में अटके पतंग के धागों के बीच घायल फंसा हुआ था। गुरुवार की सुबह कैंसर ने अपने घर के पीछे आम पेड़ में इस पक्षी को फंसे हुए देखा। उसने तुरंत किसी तरह उस पक्षी को पेड़ से उतारा। लंबे समय तक धागे में फंसे रहने और खुद को धागे से छुड़ाने के प्रयास में पक्षी बुरी तरह घायल हो चुका था। उसके पंखों में काफी चोट थी और वह डरा हुआ था। उसे नीचे उतारकर कैसर ने चोटों पर दवा लगाई और कुछ देर घर में ही देखभाल की। इसके बाद जब पक्षी की स्थिति कुछ सामान्य हुई, तो उसे खुले आकाश में छोड़ दिया। पक्षी के आकाश में उड़ान भरते देखकर कैसर ने राहत की सांस ली। कैसर की इस संवेदशीलता की लोगों ने सराहना की है। उल्लेखनीय है कि उनकी संस्था सांपों अन्य जीवों के संरक्षण की दिशा में काम करती है।