पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रीन आर्मी बैंगलौर ने ओडिशा को 5 0 से रौंदा

ग्रीन आर्मी बैंगलौर ने ओडिशा को 5-0 से रौंदा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुवारको दिलीप सिंह जूदेव मेमोरियल अॉल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के पुल बी का दूसरा मैच हुआ। इसमें ग्रीन आर्मी बैंगलोर ने एकतरफा मैच में सेरसा ईस्टर्न रेलवे ओडिशा को 5-0 से पराजित कर दिया। इस मैच के मुख्य अतिथि एसडीएम आईआर ठाकुर थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व खिलाड़ी बुजुर्ग नागरिक बिगन प्रसाद रवानी थे।

अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद मैच प्रारंभ किया गया। मैच के शुरूआत से ही ग्रीन आर्मी बैंगलोर के खिलाड़ियों ने अपने फूर्तीले और तेज-तर्रार खेल की बदौलत विपक्षी टीम पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शुरूआती दौर में दो-तीन मौके गंवाने के बाद मैच के 15 वें मिनट में बैंगलोर के खिलाड़ी नीमटी भूटिया ने गोल मारकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद भी बैंगलोर के खिलाड़ी लगातार ओडिशा पर दबाव बनाए हुए थे। कुछ ही देर में बैंगलोर के विकास ने एक और गोल कर पहले हाफ में 2-0 की बढ़त अपनी टीम को दिला दिया। पहले हाफ में बैंगलोर को कई बेहतरीन मौके मिले, पर खिलाड़ी ऑफ साइड हो गए। दूसरे हाफ में भी ग्रीन आर्मी बैंगलोर हावी रही। लगातार हो रहे आक्रमण के चलते में सेरसा ईस्टर्न रेलवे ओडिशा की टीम रक्षात्मक खेलने लगी। जिसका फायदा उठाकर बैंगलोर के खिलाड़ी विकास और सरोज ने एक-एक गोल कर टीम को 4-0 से निर्णायक बढ़त बना लिया। ओडिशा के एक खिलाड़ी के आत्मघाती गोल के कारण ग्रीन आर्मी बैंगलोर ने मैच 5-0 से अपने नाम कर लिया। इस मैच के निर्णायक रायपुर के गजभूषण टैंडी, बिलासपुर के विशाल, कोरिया के वेणुगोपाल, बस्तर के विश्वजीत भट्टाचार्य एवं उमाशंकर थे।

फुटबाल मैच का दृश्य।

तीसरा क्वार्टर फाइनल आज

शुक्रवारको टूर्नामेंट का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाएगा। यह मैच रेलवे आसनसोल (प. बंगाल)और एफसी नागपुर (महाराष्ट्र) के बीच खेला जाएगा।

प्रतियोगिता