पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोर्ड परीक्षा: बनाए दो नए केंद्र

बोर्ड परीक्षा: बनाए दो नए केंद्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोर्डपरीक्षा की तैयारी में लगा विभाग इस वर्ष जिले में 10 वीं बोर्ड के लिए 72 परीक्षा केन्द्र एवं 12 वीं बोर्ड की परीक्षाएंं 69 केंद्रों में आयोजित की गई जाएगी। इस वर्ष 10 वीं में 14597 परीक्षार्थी शामिल होगें। वहीं 12 वीं बोर्ड में 9126 छात्र-छात्रांए परीक्षा में शामिल होगें। इस वर्ष जिले में 2 नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस वर्ष बोर्ड की परीक्षा 23 फरवरी से शुरु हो रही है जिसे देखते हुए विभाग भी परीक्षा की तैयारी में जुट गई है। जिले के कोई भी परीक्षा केंद्रो में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी हो इसके लिए विभाग अभी से अर्लट हो गया है और सभी तैयारियों को पूर्ण करने में लगा हुआ है।

जिलाएवं ब्लाक की 15 टीम सक्रिय रहेगी नकल रोकने में

बोर्डपरीक्षा में नकल में नकेल कसने बदनाम परीक्षा केंद्रों पर नजर रखने के लिए विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 15 टीम तैनात की जाएगी। जिसमें जिला स्तर से 5 टीम का गठन किया जा रहा है। जो 5 जोन पर निगरानी रखेंगे। किसी भी आकस्मिक स्थिति के लिए एक उडऩदस्ता तैयार रहेगा। इसके अलावा प्रत्येक ब्लाक स्तर में दो स्थानीय उडऩदस्ता टीम भी क्षेत्र में भ्रमण करेगी।इसके साथ ही अनुविभाग स्तर पर 9 उडऩदस्ता की टीम भ्रमण करेंगी।

दूर दराज के ग्रामीण छात्र फिर जायेगें दूरस्थ क्षेत्रों में परीक्षा देने

कईस्कूल ऐसे है जहां के छात्रों को 15 से 20 किलोमीटर की सफर कर परीक्षा देने के लिए जाना होगा। यहां के विद्यार्थी पूर्व में भी दूर दराज के स्कूलों में परीक्षा देने जाते थे। जशपुर विकासखण्ड के रजला क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र घाघरा, पैंकू के छात्र 15 किलोमीटर दूर पतराटोली के परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा देने जाएगें। इसके अलाव भी जिले में दर्जनों ऐसे स्कूल है जहां के विद्यार्थीयों के दूर दराज के परीक्षा केन्द्रों में शामील होना पड़ेगा। बहरहाल विभाग अभी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में लगा हुआ है।विभागीय अमला परीक्षा केन्द्रों की जायजा लेकर वहां की तैयारी में जुटा हुआ है।

कई परीक्षा केंद्रों में फर्नीचर बिजली का अभाव

विभागजहां परीक्षा को सुचारू रुप से संचालित करने के लिए परीक्षा केंद्रों में फर्नीचर, बिजली, पेयजल, शौचालय आदि सुविधाओं को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। वहीं कई केंद्रों में अभी तक सुविधाओं का टोटा बना हुआ है।

^10 वीं एवं 12 वीं की बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए विभाग के द्वारा तैयारी पूर्ण कर ली गई है। इस बार जिले में 2 नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।परीक्षा में नकल रोकने के लिए उड़दस्ता टीम का गठन कर दिया गया है।\\\'\\\' संजयकुमार गुप्ता,जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर

कुंजारा एवं घरजीयाबथान में नए केंद्र

इसवर्ष जिले में 10 वीं और 12 वीं के छात्र-छात्राओं की संख्या को देखते हुए विभाग ने दो नए परीक्षा केंद्र बनाए हैं।जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कुजंारा एवं शासकीय हाई स्कूल घरजीयाबथान को नया केंद्र बनाया गया है।इन दोनो केंद्रो में उसी क्षेत्र के परीक्षार्थी परीक्षा में शामल होंगें। इन दोनों केंद्रो में कुल 23723 परीक्षार्थी शामिल होगें।

9 परीक्षा केंद्र हैं अतिसंवेदनशील

जिलाशिक्षा अधिकारी जशपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कुल 72 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं।जिसमे नक्सली दृष्टि से 6 परीक्षा केन्द्र को संवेदनशील एवं 9 परीक्षा केन्द्र को अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्र के रूप में चिन्हांकित किया गया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनोरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सन्ना, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनक्यारी , शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बच्छरांव ,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरडेग, मोतीलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोखंडी को संवेदनशील परीक्षा केन्द्र के रुप में चिंहांकित किया गया है।वहीं ज्योती कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घाघरा , शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरगंाव , शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अलोरी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पतराटोली, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करडेगा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पण्डरापाठ,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हर्रापाठ ,लुथरन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ईचकेला एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आस्ता को अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्र के रूप में चिन्हांकित किया गया है।