पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हारे पूर्व सरपंच ने राशनकार्ड किया निरस्त

हारे पूर्व सरपंच ने राशनकार्ड किया निरस्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुस्साए ग्रामीणों ने की शिकायत, जनप्रतिनिधियों से भी मिले

भास्करन्यूज | जशपुरनगर

लुईकोनापंचायत का चुनाव हारने के कारण तिलमिलाए सरपंच ने ग्रामीणों का राशन कार्ड निरस्त कर दिया, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। गुरुवार को उन्होंने कलेक्टाेरेट पहुंचकर मामले की शिकायत की। साथ ही वे नगर पालिका अध्यक्ष अन्य जनप्रतिनिधियों से मिलकर भी अपनी बात रखी।

पूर्व सरपंच ने ग्रामीणों के राशन कार्ड को स्वयं ही सील लगाकर यह कहते हुए निरस्त कर दिया कि मेरे हारने का यही अंजाम है। गुरुवार को लुईकोना के नए सरपंच देव प्रसाद राम के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण समाजिक कार्यकर्ता अनिरुद्ध सिन्हा के पास जशपुर पहुंचे। जिसमें छोटे बच्चों को गोद में उठाए हुए महिलाएं भी थीं। ग्रामीणों ने नगरपालिका अध्यक्ष हीरू राम निकुंज कांग्रेस नेता सूरज चौरसिया से भी संपर्क किया। इसके बाद सैकड़ों ग्रामीण हीरू राम निकुंज के साथ कलेक्टोरेट पहुंचे। कलेक्टर कार्यालय में ग्रामीणों ने डिप्टी कलेक्टर वीपी खेस से अपने समस्या बताई और कहा कि पूर्व सरपंच बसंती बाई ने ग्रामीणों का राशन कार्ड रखा था। हारने पर बसंती बाई ने द्वेशवश सभी ग्रामीणों के राशन कार्ड में सफेदी लगाया एवं निरस्त किये जाने का सील लगा दिया है। -शेष|पेज14



पूर्वसरपंच ने ग्रामीणों से कहा कि उन सभी के कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं। यह अंजाम इसलिए ग्रामीणों को भुगतना पड़ेगा, क्योंकि ग्रामीणों ने उसे वोट नहीं दिया है। कार्ड निरस्त होने के कारण इस माह ग्रामीणों को कार्ड से राशन भी नहीं मिल पा रहा है. ग्रामीण महिला रायमुनी बाई ने बताया कि उसके साथ ही पूरे ग्रामीणों के राशन कार्ड का यही हाल है, जिसे पहले तो ग्रामीणों ने यह समझा कि सच में सरपंच ने कार्ड निरस्त करा दिए, बाद में उन्हें जानकारी मिली कि पूर्व सरपंच को यह अधिकार ही नहीं है कि वह किसी का राशन कार्ड निरस्त कर दे। ग्रामीणों को डिप्टी कलेक्टर ने समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

जिला मुख्यालय शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण।

^ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच पर उनके राशन कार्ड से छेड़छाड़ करने और राशन नहीं देने का आरोप लगाया है, जिसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकार किसी को राशन कार्ड निरस्त करने का अधिकार नहीं है।\\\'\\\' वीपीखेस, डिप्टी कलेक्टर