पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 27 जरूरतमंद बुजुर्गों को बांटा वाकिंग स्टिक

शिविर में 27 जरूरतमंद बुजुर्गों को बांटा वाकिंग स्टिक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सालका पहला जनसमस्या निवरण शिविर गुरूवार को बगीचा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम पंचायत डोभ में आयोजित किया गया। जिसमें प्राप्त कुल 65 आवेदन में से 45 आवेदनो को मौके पर ही निराकृत कर दिया। लंबित 20 आवेदन पत्र को संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

शिविर में मैदानी विभाग के अधिकारियों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। शासन की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। कलेक्टर ने शिविर में उपस्थित जन समुदाय और विशेषकर किसानांे से जिले में किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए आयोजित किए जा रहे शिविरों की जानकारी देते हुए छूटे हुए किसानों से अपना केसीसी बनवा लेने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि सहकारी समिति सन्ना में 25 फरवरी और सहकारी समिति पंडरापाठ में 27 फरवरी को केसीसी बनाने के लिए शिविर लग रहे हैं।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. बीबी बोर्डे के द्वारा 26 वृद्धों को वाक स्टिक दी गई। कृषि विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों को डीजल पंप दिया गया। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अन्तर्गत 24 हितग्राहियों को मक्का बीज मिनीकीट दिया गया और उद्यान विभाग द्वारा परियोजना मद से 12 पहाड़ी कोरवा किसानों को सब्जी मिनीकीट प्रदान किए गए।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 16 बच्चांे का अन्न प्रासन्न एवं 7 गर्भवती माताओं की गोद भराई रस्म कराई गई। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित जिला पंचायत के सीईओ जेपी मौर्य, अपर कलेक्टर डीके सिंह, बगीचा एसडीएम पुष्पेंद्र सिंह मीणा सहित अन्य अधिकारी बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

अायोजन