पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनक्रांति माेर्चा के दो और सदस्य गिरफ्तार

जनक्रांति माेर्चा के दो और सदस्य गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आराचौकी क्षेत्र में ग्राम औरा पानी में एक माह के अंतराल में हुए पति प|ी के हत्या के मामले में पुलिस ने दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वहीं इस मामले में अभी चार आरोपी फरार है। इस मामले में पूर्व में पुलिस ने 12 आरोपियों सहित 2 नाबालिगों को गिरफ्तार किया था।

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि औरा पानी में नक्सली दस्ते के मुखबीर सीताराम की हत्या एवं उसके 1 माह के बाद उसकी प|ी श्रीमती राधिका की अज्ञात लोगों के द्वारा की गई हत्या की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई थी। दोनों हत्याकांड में ग्रामीण भी पुलिस को कुछ बता पाने में असमर्थ थे।ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को कोई जानकारी नहीं दिए जाने कारण पुलिस भी इस हत्याकांड का राज नहीं जान पा रही थी। सीता राम की हत्या 10 अप्रेल को अज्ञात लोगों ने उसके घर के आंगन में किसी धारदार हथियार से उसके गले को रेत कर हत्या कर दी थी।जिसके बाद दूसरे दिन ग्रामीणों और उसके परिजनों ने बीना पुलिस को इसकी सूचना दिए उसका क्रियाक्रम कर दिए थे।घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद मुखबीर ने पुलिस को सूचना जिसके बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर तहसीलदार के सामने कब्र में से शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम कराया था।-शेष पेज12





करपोस्टमार्टम कराया था।थाना प्रभारी जीएस दूबे ने बताया कि सीताराम की हत्या में एरिया कामांडर महेश उरांव,संदीप राम एवं दो नाबालिग शामिल थे।इसी तरह एक माह के अंतराल में अज्ञात आरोपियों ने सीता राम की प|ी राधिका बाई की भी15-16 मई की रात को हत्या कर दी थी।इस हत्याकांड में एरिया कमांडर महेश उरांव बिरसू उरांव,मालेश्वर उर्फ मालू,परमेश्वर,देवचरण,सन्नु,जलधर एवं 1 नाबालिग शामिल थे।इस मामले में बरटोली ठुठीअंबा निवासी जहलू राम एवं तेतरटोली निवासी दिलीप कुमार पिता लाल राम फरार थे।जिसे पुलिस ने रविवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व पुलिस ने इस मामले में जनक्रांति मोर्चा का एरिया कमांडर महेश उरांव उर्फ महेश्वर उर्फ मुकेश उरांव (24) निवासी तिगरा थाना गुमला,संदीप राम उर्फ कांदू राम (19),निवासी बरटोली ठुठीअंबा,बिरसु राम उर्फ बीरा उरांव (30) निवासी तेतरटोली ठुठीअंबा,मालेश्वर उर्फ मालू उरांव (20) निवासी प्रधानटोली,परमेश्वर उर्फ तने सिंह रौतिया (21) निवासी प्रधानटोली,द