पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुरानी रंजिश जमीन विवाद को लेकर हुई थी युवक की हत्या

पुरानी रंजिश जमीन विवाद को लेकर हुई थी युवक की हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरनगर|जमीन विवादऔर पुरानी रंजिश को लेकर युवक के हत्या के मामले में सन्ना पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए सन्ना थाना प्रभारी अशोक पांडे ने बताया कि 13 सितम्बर को सूचना मिली कि सन्ना थाना क्षेत्र के बरपाठ के जंगल में अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ है।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए सन्ना पुलिस की टीम बरपाठ पहुंची। यहां शव को जब्त करने के बाद इसकी शिनाख्त डोभ गांव के सरनाटोली निवासी बिहारू राम पिता कुच्चु (33) के रूप में की गई। शव के परीक्षण करने पर बिहारू के शरीर के कई जगहों पर चोट के गहरे निशान पाए गए। जांच में पुलिस ने पाया कि लात-घूंसे से मृतक की पिटाई की गई थी। शिनाख्ती के बाद मामले की विवेचना में मृतक बिहारू राम का गांव के विश्व नाथ कोरवा पिता राम कोरवा से लंबे अर्से से जमीन विवाद होने की बात उजागर हुई है। संदेह के आधार पर विश्वनाथ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरूआती दौर में ही आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली। हत्या की घटना की जानकारी देते हुए आरोपी विश्वनाथ ने पुलिस को बताया कि 29 अगस्त को जमीन को लेकर बिहारू राम के साथ उसकी जम कर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान अपने दोस्त केश्वर पिता बुधवार राम के साथ मिल कर बिहारू राम की जमकर पिटाई कर दी। बेहरमी से की गई पिटाई से बिहारू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

हत्या को छुपाने के लिए विश्वनाथ और केश्वर ने दो दिन तक गांव में ही बिहारू राम के लाश को छुपा कर रखे रहे। 2 दिन के बाद भी जब लाश को ठिकाने लगाने का उपाय ना सुझाने पर दोनों आरोपियों ने मकड़ राम पिता लोहार राम, नंदू उर्फ हउरा पिता तुलसी राम उरांव, फुलसाय पिता चयन राम उरांव, जगेश्वर राम भगत पिता बिरो उरांव, जगन्नाथ उरांव, महेन्द्र राम पिता मखनु कोरवा, सुरेन्द्र उर्फ गादुर पिता मुजुरवार लोहार और उसरू पिता बहनु कोरवा के साथ मिल कर बरपाठ के जंगल में ले जा कर फेंक दिया था। मामले के खुलासे के बाद उक्त सभी आरोपियों के विरूद्ध भादवि की धारा 302,201,34 के तहत जुर्म दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।