18 काे आएंगे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
जशपुर|भाजपा प्रदेशाध्यक्षबनने के बाद धरमलाल कौशिक का प्रथम जिला आगमन 18 सितंबर को हो रहा है। नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के स्वागत की पूरी तैयारी जिला पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है।उक्त बात की जानकारी देते हुए जिला संवाद प्रमुख राजेश महापात्रे ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का तय कार्यक्रम के अनुसार जिला आगमन अंबिकापुर से जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड से प्रारंभ होगा।जहां पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। बगीचा के बाद कांसाबेल कुनकुरी पतराटोली गम्हरिया होते हुए जिला भाजपा कार्यालय में भी स्वागत कार्यक्रम रखा गया है।