- Hindi News
- \"पत्थलगांव की समस्या का जल्द होगा समाधान\'
\"पत्थलगांव की समस्या का जल्द होगा समाधान\'
पत्थलगांवके समस्या को लेकर विधायक शिवशंकर साय के साथ जनप्रतिनिधी मंडल कलेक्टर हिमशिखर गुप्ता से मुलाकात कर वहां की समस्या के समाधान के लिए ठोस पहल कार्रवाई के लिए मांग की। विधायक के साथ भाजपा महामंत्री नरेश नंदे,तुलसी कौशिक,राम गर्ग ने विस्तार से पत्थलगांव की समस्या कलेक्टर को अवगत कराया। इस संबंध में भाजपा महामंत्री नरेश नंदे ने बताया कि पत्थलगांव में एनएच 43 में जगह-जगह धूल अौर गढ्ढ़े से वहां के नागरिक बेहद परेशान हैं और इस दिशा में जनप्रतिनिधी भी लगातार यहां के समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत हैं।ताकि वहां के नागरिकों को मूलभूत सुविधा प्रदान की जा सके।
विधायक ने बताया कि वर्तमान में पेयजल की समस्या और सड़क को लेकर वहां के नागरिक संघर्षरत हैं।उन्हें माकूल सुविधा मिले इसके लिए लगातार इस दिशा में कार्य और बातचीत हो रही है। उन्होंने कलेक्टर को मुख्य समस्याओं को लेकर मुलाकात की कुछ समस्याओं का समाधान के लिए त्वरित पहल भी किया गया है।
एप्रोचरोड बनाए जाने की मांग
विधायकश्री साय एवं प्रतिनिधी मंडल ने पत्थलगांव में यातायात के दबाव को कम करने के लिए एप्रोच सड़क तत्काल स्वीकृत कर वहां कार्य शुरू करने की मांग की। श्री साय ने बताया कि उन्हें बताया गया कि एप्रोच सड़क स्वीकृत हो गई है और यहां भी जल्द काम शुरू हो जाने की बात बताई गई है।
कलेक्टर से मिलने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल के सदस्य।
एनएच में सुधार की तत्काल है जरूरत
विधायकएवं प्रतिनिधी मंडल ने कलेक्टर को बताया कि पत्थलगांव से होकर एनएच 43 गुजरती है वर्तमान में सड़क की हालत दयनीय है।जगह-जगह गढ्ढ़े हो गए हैं। बारिश के दिनों में पानी भर जाने से सड़कें लबालब हो जाती है और दुर्घटनाएं हो जाती है। पत्थलगांव नगर से ही होकर एनएच 43 गुजरती है और धूल से नागरिक परेशान हो जाते हैं। प्रतिनिधी मंडल ने कलेक्टर से आग्रह किया कि इस समस्या का समाधान किया जाना आवश्यक है।विधायक ने बताया कि कलेक्टर श्री गुप्ता ने तत्काल एनएच के अधिकारियों से संपर्क कर एनएच का मरम्मत करने का निर्देश दिया है।
सफाई, पानी के लिए सीएमओ को निर्देश
विधायकश्री साय ने बताया कि पत्थलगांव के वार्डों में गंदगी का आलम है।नागरिक परेशान हैं,पेयजल नहीं मिल रहा है। इस पर उन्होंने कलेक्टर को इस दिशा में तत्काल पहल करने की आवश्यकता बताई कलेक्टर श्री गुप्ता इस संब