- Hindi News
- विहिप द्वारा पदयात्रा के साथ हिन्दू सम्मेलन संपन्न
विहिप द्वारा पदयात्रा के साथ हिन्दू सम्मेलन संपन्न
विश्वहिन्दू परिषद की स्थापना वर्ष के अन्तर्गत रविवार को प्रखण्ड समिति कुनकुरी के तत्वावधान में ग्राम खुटगांव से अम्बाटोली तक पदयात्रा के साथ हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे सम्मिलित हुए। ग्राम खुटगांव के चौक से प्रातः ग्यारह बजे प्रारंभ हुई पदयात्रा बेहराटोली, कांसाटोली, बथानटोली होते हुए अम्बाटोली स्कूल प्रांगण में पहुंचकर आम सभा में परिवर्तित हो गई।
इस अवसर पर हुई भारी बारिश के बावजूद हिन्दू धर्मप्रेमी जनता ने अपने धैर्य का परिचय देते हुए सम्मेलन में अपनी उपस्थिति बनाये रखी। हिन्दू सम्मेलन का शुभारंभ रामकृष्ण आश्रम बगीचा के स्वामी ज्योतिर्मयानंद के द्वारा किया गया। सम्मेलन में बनवासी कल्याण आश्रम जशपुर के प्रांतीय संगठन मंत्री देवनंदन सिंह, पूर्व विधायक जशपुर प्रांतीय सत्संग प्रमुख जगेश्वर राम भगत, विश्व हिन्दू परिषद जशपुर जिलाध्यक्ष योगेश्वर सिंह, दुलदुला कल्याण आश्रम से सविता मिश्रा ममता विश्वकर्मा, विहिप सामाजिक समरसता प्रांतीय उपाध्यक्ष मधुसूदन भगत, मातृशक्ति खुड़िया वाहिनी संयोजिका ललिता यादव, चंदा श्रीवास, पुष्पा गुप्ता संगठन मंत्री खुडिया वाहिनी बगीचा आदि अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया।सम्मेलन के मंच से हिन्दू धर्मप्रेमियों को संबोधित करते हुए देवनंदन सिंह ने लोक गीत के माध्यम से प्राचीन भारत के गौरवपूर्ण इतिहास का वर्णन करते हुए विश्व गुरू के रूप में भारतवर्ष की पुनर्स्थापना के लिये हिन्दू संगठन की आवश्यकता पर बल दिया। पूर्व विधायक जगेश्वर राम ने संबोधित करते हुए कहा कि ईश्वर ने हम सब को जन्म से हिन्दू बनाया है भारत विरोधी एवं धर्म विरोधियों द्वारा कराये जा रहे धर्म परिवर्तन पर रोक लगाकर भारतीय संस्कृति की स्थापना किये जाने की आवश्यकता बताई इसके लिये नारी शिक्षा नारी जागरण के साथ नशा मुक्ति के लिये अभियान चलाना जरूरी बताया। सविता मिश्रा ने अपने संबोधन में बालिका शिक्षा को आवश्यक बताते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। बेटियों के शिक्षित होने से दोनों कुल के शिक्षित होने का कार्य सम्पन्न होता है। आदिवासियों को पांच लीटर शराब बनाने की छूट के स्थान पर आदिवासियों की बेटियों को शिक्षित किये जाने की आवश्यकता बताई। देवनंदन सिंह ने अपने संबोधन में धर्मांतरण के माध्यम से हिन्दू संस्कृति को हानि पहुंचाने के