पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों ने खोला मोर्चा

15 सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों ने खोला मोर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपनीकई समस्याओं को लेकर सेामवार को जिले के किसानों ने मोर्चा खाेल दिया। जिले भर के किसानों ने यहां रैली निकालकर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने 15 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा।

भारतीय किसान संघ के आह्वान पर सोमवार को जशपुर जिले के किसानों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जिले के विभिन्न गांवों से किसान यहां पहुंचे हुए थे। किसानों की भीड़ महाराजा चौक सती उद्यान के पास जमा हुई। यहां से किसानों ने रैली निकाली। जिसका नेतृत्व भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री गणेश नारायण मिश्र और प्रदेश संगठन मंत्री तुलाराम कर रहे थे। रैली महाराजा चौक के पास से निकलकर बालाजी मंदिर, जिला अस्पताल, जिला जेल होते हुए रणजीता स्टेडियम के पास पहुंची। यहां किसानों की रैली को पुलिस के जवानों ने रोक लिया। जिसके बाद किसानों की भीड़ रणजीता स्टेडियम पहुंची। यहां रैली आमसभा में तब्दील हो गई। सभा को किसान संघ के प्रदेश स्तर के नेताओं ने संबोधित किया। इसके अलावा अन्य किसानों ने भी अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को संगठन के सामने रखा। किसान संघ के प्रदेश सचिव गणेश नारायण मिश्रा ने कहा कि जिले में औद्योगिकीकरण का विरोध हमारे द्वारा किया जा रहा है। हमने अपनी मूल समस्याओं को प्रशासन शासन के समक्ष रखा है। इसके बाद भी यदि सरकार किसान हित में ध्यान नहीं देती है तो प्रदेश स्तर पर इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

मांगाें को लेकर रैली में शामिल किसान

ये हैं किसानों की मुख्य मांगें

{धान का समर्थन मूल्य 2100 सौ रुपए दिलाने का प्रयास 300 रुपए बोनस प्रतिवर्ष का वादा सरकार पूरा करे। अन्य कृषि उपज को समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था हो।

{ किसानों के लिए कृषक बीमा, कृषक भविष्य निधि एवं कृषक पेंशन योजना बनाकर प्रदेश में लागू किया जाए।

{कृषि भूमि संबंधी विवादों के निपटारा के लिए कृषि न्यायालय बनाई जाए।

{हाथियों एवं अन्य जंगली जानवरों से हुए नुकसान का मुआवजा तत्काल दिया जाए।

{जाति निवास निवास प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया सरल किया जाए। सभी तहसीलों में किसान सहायता एवं मार्गदर्शन कक्ष स्थापना की जाए।

{जशपुर में कृषि महाविद्यालय की स्थापना की जाए।

{पटवारियों एवं तहसील कार्यालयों में किसान से जाति निवास बनाने के एवज में हजारों रुपए वसूली की जाती है। यह अवैध वसूली तत्