एसबीआई ने स्कूलों में बांटे कंप्यूटर
जशपुरनगर| भारतीयस्टेट बैंक की मुख्य शाखा ने सामाजिक बैंकिंग के तहत इचकेला के लूथरन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं मोतीलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कंप्यूटर सिस्टम प्रदान किया। इस मौके पर बैंक के मुख्य प्रबंधक एमके खान ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बैंक समय-समय पर सामाजिक सेवा बैंकिंग का निर्वहन करते हुए स्वच्छ पेयजल के लिए वाटर प्यूरीफायर, पंखे विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्रदान करता रहता है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे कंप्यूटर का उपयोग स्कूल में कार्यालयीन कार्य के अलावा बच्चों को सिखाने के लिए भी करें। दूरस्थ क्षेत्र के बच्चों में कंप्यूटर को लेकर काफी उत्साह देखा गया। इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक अन्य कर्मचारियों सहित बैंक प्रबंधक एमके खान, बैंककर्मी संदीप सिंह, विकास कुमार सिन्हा, गौतम झा मुख्य रूप से मौजूद थे।