- Hindi News
- रणविजय बने वित्त एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स समिति के मेंबर
रणविजय बने वित्त एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स समिति के मेंबर
जशपुरनगर|केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली ने सांसद रणविजय सिंह जूदेव को वित्त (फाइनेंस) एवं कार्पोरेट अफेयर्स समिति का सदस्य बनाया है। इस समिति में राहुल गांधी, कमलनाथ, विजयनाथ पंडा, श्रीमती सुप्रिया सुले एवं पूनम महाजन भी सदस्य हैं। समिति के चेयर मेन अरूण जेटली एवं वित्त राज्यमंत्री निर्मला सीतारमन हैं। श्री जूदेव के इस समिति के सदस्य बनने से यहां खुशी की लहर है। श्री जूदेव के वित्त समिति मे जगह मिलने के कारण छत्तीसगढ़ में अधिक से अधिक निवेशकों को लाने का प्रयास किया जा सकेगा। जिससे छत्तीसगढ़ के विकास में सहयोग मिल सकेगा। श्री जूदेव ने इसके लिए अरूण जेटली के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि समिति के सदस्य बनने पर छत्तीसगढ़ के वित्त एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स की बातों को केंद्र सरकार में रखा जाएगा। जिससे छत्तीसगढ़ में विकास की संभावनाएं तेज हो सकेंगी।
श्री जूदेव जी निजी सचिव रूपेश पाणिग्रही ने बताया कि भारत सरकार के सचिव अफजल अमानुल्लहा ने वित्त (फाइनेंस) समिति के लिए 3 सितंबर को अधिसूचना जारी कर दिया है।