पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर कार्यकर्ता जूदेव के बराबर, कुछ भी करने को तैयार: कौशिक

हर कार्यकर्ता जूदेव के बराबर, कुछ भी करने को तैयार: कौशिक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|जशपुर/बगीचा/दोकड़ा

आगामीनिकाय चुनाव के मद्देनजर प्रदेश संगठन द्वारा जिला स्तर पर तैयारी शुरु कर दी गई है। गुरुवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक संभागीय संगठन महामंत्री विधान चंद्राकर पूरी टीम के साथ अंबिकापुर के रास्ते बगीचा पहुंचे। जहां युवा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।भाजपा अध्यक्ष बगीचा के बाद कांसाबेल पंहुचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्थानीय चुनाव के बारे में चर्चा की वहां से वे कुनकुरी पंहुचे जहां उनका स्वागत किया गया।

इसके बाद शाम जशपुर पंहुचे जहां वे भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में उन्हें अभी से चुनाव के लिए तैयार रहने और बूथ स्तर पर मजबूत टीम बनाने का निर्देश दिया। स्थानीय युवा कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक,संभागीय संगठन महामंत्री विधान चंद्रकर,संगठन प्रभारी मंत्री जशपुर निर्मल सिन्हा, हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष अनिल सिंह मेजर, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, मजदूर महासंघ प्रांतीय अध्यक्ष अखिलेश सोनी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भरत सिंह सिसोदिया समेत सरगुजा से आए हुए अन्य कार्यकर्ताओं को तहसील चौक से बाइक रैली में जय जूदेव के नारों के साथ बीजेपी कार्यालय लाया गया। जहां सभी कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। अपने संक्षिप्त उोधन प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि बगीचा के कार्यकर्ताओं के दम पर ही पत्थलगांव जशपुर में फतह हासिल हुई है। यहां का हर कार्यकर्ता जूदेव के बराबर है, उनमें केवल कार्य करने की ललक है, बल्कि संगठन के लिए हर कुछ कर गुजरने का उत्साह है। जिसका बेहतर परिणाम हमें पिछले चुनावों में मिला है। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बगीचा पहुंचे धरमलाल कौशिक ने बताया कि आगामी निकाय चुनावों को लेकर भी तैयारी की जानी है। जिसके लिए वृहद स्तर पर रूपरेखा तैयार हो चुकी है। सभी कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए उन्होंने संगठन स्तर पर सबके हित में निर्णय का आश्वासन दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिडाम उपाध्यक्ष सज्जन जैन द्वारा स्थानीय स्तर पर तैयारियां की गईं। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शंकर गुप्ता, मंडल अध्यक्ष हरिनारायण शर्मा, सुभाष अग्रवाल, सलोने मिश्रा, राजेंद्र कृष्ण गुप्ता, भगवान गुप्ता, राजू जिंदल, जीतू गुप्ता, मोन