पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साहब हमारे गांव में पुलिस मत भेजो नक्सली हमें मार देंगे

साहब हमारे गांव में पुलिस मत भेजो नक्सली हमें मार देंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साहबहमारे गांव में पुलिस वालों को मत भेजो नहीं तो पुलिस के मुखबीर के शक में हमें नक्सली मार देंगे। यह कहानी है आरा क्षेत्र के दर्जनों गांव के ग्रामीणों ने।जब से सहायक आरक्षक दंपति के हत्या के मामले में पुलिस ने 12 लोगों की गिरफ्तारी कि है तब से ग्रामीणों पर मुसीबतों का पहाड़ टूटा है। नक्सली लगातार गांव में जाकर ग्रामीणों को धमका रहे हैं। हत्या के आरोपियों को पांच दिन के अंदर रिहा करने की मांग को लेकर लगभग 500 ग्रामीण गुरूवार को एनएच 43 जाम करने के लिए बाला छापर के सामुदायिक भवन में एकत्र हुए थे।जिन्हें पुलिस ने वहीं पर रोक लिया और घंटों समझाईश दी। जिसके बाद ग्रामीण वापस अपने गांव चले गए।ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की शाम को 15 से 16 हथियारबंद लोग उनके गांव में आए थे और रात को 7 बजे ठुठीअंबा में सभी ग्रामीणों का बैठक लिए और उन्हें चेतावनी दी कि यदि वे पांच दिनों के अंदर सभी आरोपियों की रिहाई करवाओ।

पांचदिन में रिहा कराओ नहीं तो पूरे गांव को उड़ा देंगे- ग्रामीणोंको समझाने गए मौजूद पुलिस अधिकारियों को ग्रामीणों ने बताया कि नक्सलियों ने उन्हें धमकी दी है कि यदि पांच दिनों के अंदर वे अपने गांव के लोगांे की रिहाई नहीं करवाते हैं तो उनके पूरे गांव को उड़ा देंगे।ग्रामीण डरे सहमे बालाछापर पंहुचे थे।पुलिस ने जब उन्हें कहा कि उनके गांव के तरफ सर्चिंग तेज करवाई जाएगी तो डरे हुए ग्रामीणों ने एक स्वर में पुलिस अधिकारियों को कहा कि हमें अपने हाल पर छोड़ दीजिए हमारे गांव में पुलिस भेजें नहीं तो पुलिस के मुखबिरी के शक में नक्सली मार देंगे।उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में कभी भी नक्सली धमकते हैं और उन्हें प्रताड़ित कर उनके साथ मारपीट भी करते हैं।

^गांव वालो ने अपनी समस्याएं बताए उनसे चर्चा की गई और उन्हें आश्वस्त किया गया कि पुलिस उनके साथ है।हत्या के मामले में कानूनी रूप से सही कार्रवाई की जा रही है। नेहापांडेय,एडीशनल एसपीजशपुर

समझाइश के बाद वापस लाैटे ग्रामीण

ग्रामीणोंके द्वारा चक्का जाम किए जाने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जीएस दूबे,सूबेदार संजय साहू,लोदाम चौकी प्रभारी श्री चौहान,आरा चौकी प्रभारी कोमल तिग्गा,मनोरा चौकी प्रभारी विराट विशी,एएसआई इंद्रनाथ नायक,करमु साय पैकरा,अरविंद मिश्रा पूरे दल बल के साथ बाला छापर पहुंच गए थे और ग्रामीणों को लगातार समझाईश देते रहे कि उन