पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनपद सदस्यों ने बैठक का किया बहिष्कार किया

जनपद सदस्यों ने बैठक का किया बहिष्कार किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपनीउपेक्षा से नाराज जशपुर जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित 12 सदस्यों ने गुरूवार की बैठक का बहिष्कार कर दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक जनपद पंचायत के सायकल स्टैंड के पास बैठकर अपने गुस्से का इजहार करते रहे। इस संबंध में जनपद उपाध्यक्ष मंगल नाथ सिंह ने बताया कि हमें सिर्फ मोबाइल की सूचना पर यहां बुलाया जाता है और कोई ऐजेंडा नहीं दिया जाता है।

इस जनपद में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा होते रहती है।जिससे वे व्यथीत होकर बैठक का बहिष्कार किए हैं। उन्होंने सीईओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनपद सदस्यों से सीईओ ठीक से बात नहीं करते। गुरूवार की बैठक के लिए वे 12 बजे से यहां पंहुचे हुए हैं।लेकिन सीईओ ने उन्हें अभी तक नहीं बताया कि आज का एजेंडा क्या है और क्या चर्चा होनी है। जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से खिन्न जनप्रतिनिधियों ने बताया कि जब वे सीईओ से बात की तो वे उन्हीं के सामने से निकल गए और खाना खा के आता हूं कह कर चले गए और अभी तक वे बातचीत नहीं किए हैं।जिसके कारण वे दुखी होकर धरने पर बैठे हुए हैं।

बैठने के लिए व्यवस्था तक नहीं है

जनप्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था तक नहीं

पांच घंटे के बाद सीईओ ने किया पहल

12बजे से बैठे जनप्रतिनिधी सीईओ का इंतजार कर रहे थे। सीईओ बैठक कक्ष में अकेले बैठे हुए थे। शाम 5 बजे सीईओ एडमोन खल्खो जनप्रतिनिधियों के पास पंहुचे अौर उपाध्यक्ष मंगलनाथ सिंह सहित वहां बैठे जनप्रतिनिधियों से कहा कि भविष्य में अब ऐसी गलती नहीं होगी। सभी का ध्यान रखा जाएगा।इस पर उपाध्यक्ष मंगल नाथ ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा कि व्यवस्था की जिम्मेदारी आपकी है और किसी भी जनप्रतिनिधी के भावना को ठेस लगे इस बात का ध्यान भविष्य में रखा जाए।इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य शशि भगत ने कहा कि यह विडंबना है कि संवादहीनता की स्थिति मे ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है।जनप्रतिनिधी सीईओ से चर्चा के बाद आज की बैठक को टालते हुए जिला पंचायत के लिए निकल गए। वहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों में जनपद अध्यक्ष इंद्रावती,उपाध्यक्ष मंगलनाथ सिंह,सदस्य शरदा प्रधान,सावित्री देवी,मंजू देवी,सुइंया बाई,सुषमा, मंगरी टोप्पो,सुनिता,निर्माला बाई,सुभाष बाखला,शशि भगत उपस्थित थे।

जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्रावती,शारदा प्रधान ने बताया कि इस जनपद पंचायत में इतनी अव्यवस्था है कि जनप्रतिनिधियों के बै