- Hindi News
- पीजी कॉलेज के ई क्लास रूम में उन्मुखीकरण कार्यक्रम
पीजी कॉलेज के ई-क्लास रूम में उन्मुखीकरण कार्यक्रम
जशपुरनगर|शहर केशासकीय एनईएस पीजी कॉलेज में महाविद्यालयीन रेडक्रॉस समिति द्वारा विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं, प्राचार्य, सहा.प्राध्यापकों की उपस्थिति में उन्मुखीकरण कार्यक्रम ई-क्लास रूम में संपन्न कराया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रेडक्रॉस समिति से जोड़ना और रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम की शुरूआत में गणित की सहायक प्राध्यापक श्रीमती नीरजा नामदेव ने रेडक्रास समिति का परिचय देकर उसके कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। सहायक प्राध्यापक श्रीमती ज्योति लकड़ा ने युवाओं को स्वेच्छा से रक्तदान करने के लिए जागरूक किया। इसी विषय पर डॉ. अंजनी कुमार तिवारी, शांतनु घोष, डॉ. जय कुमार रंजन, और डॉ. विनय कुमार तिवारी ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। प्राचार्य डॉ. सतीश देशपांडे ने अपने व्याख्यान में विभिन्न दृष्टव्यों का उल्लेख करते हुए सद्भावना, समाजसेवा, एवं रक्तदान के लिए छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम में श्री ऋषभदेव पांडेय, उपेंद्र कुमार गुप्ता, आशीष कुजूर भी उपस्थित थे।