भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का हुआ स्वागत
कुनकुरी| जशपुरअंचल के दौरे पर आये नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक का कुनकुरी नगर आगमन पर जय स्तंभ चौक में परंपरागत लोक नृत्य के साथ स्वागत किया गया।
प्रदेशाध्यक्ष के साथ काफिले में प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा अनुराग सिंहदेव, विधान चंद्रकर संभागीय संगठन मंत्री, मेजर अनिल सिंह पूर्व अध्यक्ष हस्त शिल्प बोर्ड, निर्मल सिन्हा संगठन प्रभारी भी मौजूद रहे. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के काफिले का जशपुर जिला सीमा पर बगीचा में पूर्व पर्यटन मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय, भाजपा जशपुर जिलाध्यक्ष सुरेश राम, महामंत्री नरेश नंदे आदि द्वारा अगवानी की गई। स्वागत समारोह में पूर्व संसदीय सचिव भरत साय, भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष उपेंद्र यादव, पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग मुनेश्वर केशर, राजकुमार गुप्ता, उदय शर्मा, नंदलाल राणा, घनश्याम होता, अशलम आजाद, शिव कुमार बंग के साथ अंचल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष एवं अतिथियों का स्वागत किया।
राशनकार्ड निरस्त करने की हुई शिकायत
अंचलकी कई ग्राम पंचायतों से निरस्त राशनकार्डोँ की शिकायत लेकर ग्रामीण इस स्वागत समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने अपनी परेशानियों से प्रदेशाध्यक्ष को अवगत कराया। राशन कार्ड निरस्त हो जाने के कारण ग्रामवासियों को आय, जाति, निवास के प्रमाण पत्र बनवाने एवं बैंक खाता आदि खोलने में हो रही परेशानियों की जानकारी दी गई। स्वागत कार्यक्रम होने के बाद प्रदेशाध्यक्ष का काफिला जशपुर जिला मुख्यालय की ओर रवाना हुआ। समारोह के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिये पुलिस बल तैनात रहा।