- Hindi News
- कांग्रेस उठाएगी गौरव पथ और नपा में फर्जी नियुक्तियों का मामला
कांग्रेस उठाएगी गौरव पथ और नपा में फर्जी नियुक्तियों का मामला
नगरीय निकाय चुनाव प्रभारियों ने बनाई रणनीति
भास्करन्यूज | जशपुरनगर
इसबार नगरीय निकाय के होने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी शहर के गौरव पथ सहित नगर पालिका में फर्जी नियुक्तियों भ्रष्टाचार का मामला जोर-शोर से उठाएगी। बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में चुनाव प्रभारी खरसिया के झाड़ूराम गबेल एवं प्रदेश सचिव अनिल अग्रवाल ‘चीकू’ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की बैठक ली। जिसमें चुनावी रणनीति तैयार की गई।
चुनाव के दौरान किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाना है, नगर पालिका नगर पंचायतों में कौन-कौन सी खामियों को प्रमुखता से उठाना है, इस बारे में विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल सहित प्रदेश सचिव फुलकेरिया भगत, कुलविंदर सिंह भाटिया, र|ा पैकरा, ओमप्रकाश अग्रवाल, डॉ. एचएस राय, गौरी सिंह, अजय गुप्ता, सरहुल भगत, किरण कांति सिंह, उर्मिला भगत, विनय भगत, सुभाष बाखला, ताहिर अली, हंसराज अग्रवाल, संजीव भगत, सहस्रांशु पाठक, अजय टोप्पो सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।
जशपुर प्रभारी बनाए गए श्री गबेल अनिल अग्रवाल ने कहा कि पूरे जिले में नगर पंचायत नगर पालिका में जिस प्रकार भ्रष्टाचार हुआ है, उससे लोग वाकिफ हैं। इसका लाभ निश्चित रूप से आने वाले नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लगातार मतदाताओं से संपर्क बनाए रखें। जनता के बीच जाकर नगरीय प्रशासन की लापरवाही खामियों को गिनाएं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।
बैठक में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता।