पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘लाल सलाम’ पोस्टर से गांव में दहशत

‘लाल सलाम’ पोस्टर से गांव में दहशत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|जशपुर/महादेवडांड़/बगीचा

सोमवारकी सुबह बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम बंबा में नक्सली पोस्टर मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। यह पोस्टर लाल रंग के कपड़े में बनाया गया था। जिसे बंबा के एक व्यवसायी के घर में चिपकाया गया था। पोस्टर में व्यवसायी से 1 लाख 10 हजार रुपए की मांग की गई थी। पैसे नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

बगीचा से करीब 15 किलोमीटर दूर ग्राम बंबा निवासी रामसुमेर पिता लक्ष्मण किराना व्यवसायी है। बीती रात किसी ने उसके घर के सामने की परछी के खंभे में लाल रंग के कपड़े में बना पोस्टर लगा दिया था। सुबह रामसुमेर उसके घर वालों ने पोस्टर देखा। पोस्टर देखते ही उनके होश उड़ गए। पोस्टर में ऊपर और नीचे लाल सलाम लिखा हुआ था। साथ ही रामसुमेर से रकम की मांग की गई थी। 1 लाख 10 हजार रुपए मंगलवार सुबह तक पत्थर पूंजी पहाड़ में पहुंचाने को कहा गया था। पोस्टर में धमकी दी गई थी कि अगर इस बात की जानकारी अपने रिश्तेदारों या पुलिस को दी, तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा।

सुबह इस बात की खबर पूरे गांव में फैल गई और ग्रामीण वहां एकत्र हो गए। रामसुमेर और उसके घर वालों ने हिम्मत दिखाते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर पाकर बगीचा पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टर को निकालकर अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि पुलिस इसे प्रथम दृष्टया शरारती तत्वों का काम मान रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

पोस्टरके साथ चाकू घोंपा हुआ मुर्गा भी- दहशतफैलाने के लिए पोस्टर के सामने ही परछी में अज्ञात लोगों ने चाकू घोंपा हुआ एक मरे हुए मुर्गा को भी टांग दिया था। चूंकि बगीचा ब्लॉक का सरहदी इलाका सरगुजा जिला से लगता है। इस क्षेत्र में गाहे-बगाहे नक्सली आमत-रफ्त की खबरें आती रहती हैं। ऐसे में इस प्रकार का धमकी भरा पोस्टर मिलने से बंबा सहित आसपास के ग्रामीण भयभीत हैं।

लाल पोस्टर पर लिखा नक्सली संदेश मामले की जांच करती पुलिस

^एसडीओपी बगीचा मामले की जांच कर रहे हैं,बैनर को पुलिस के द्वारा जब्त कर लिया गया है।अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। पीसीश्रीवास्तव,डीएसपी नक्सलआपरेशन