- Hindi News
- कार्यालय से नदारद ईई, एई सहित 25 कर्मचारियों को नोटिस
कार्यालय से नदारद ईई, एई सहित 25 कर्मचारियों को नोटिस
कलेक्टर ने किया लोनिवि और पीएचई कार्यालय का औचक निरीक्षण
भास्करन्यूज|जशपुरनगर
कलेक्टरहिमशिखर गुप्ता ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कार्यालयीन समय में दोनों विभाग के ईई सहित कई कर्मचारियों के कार्यालय नहीं पहुंचने और देर से पहुंचने पर कलेक्टर ने गंभीर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने दोनों विभागों के ईई सहित एक सहायक अभियंता 23 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
श्री गुप्ता सोमवार की सुबह 10.45 बजे अचानक कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने उपस्थिति पंजी लेकर कर्मचारियों की उपस्थिति ली। वहां विभिन्न पदों के 8 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिन्हें नोटिस जारी किया गया है। कुछ देर बाद कार्यपालन अभियंता आरपी गौर पहुंचे। कलेक्टर ने उनके कार्यालय की अव्यवस्था के लिए अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए सुधार लाने की हिदायत दी है। श्री गुप्ता ने यहां कैश बुक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न शाखाओं में जाकर कर्मचारियों से उनके कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद कलेक्टर 11 बजे कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यालय पहुंचे। इस समय तक ऑफिस आधा-अधूरा खुला था। यहां भी कार्यपालन अभियंता जीएल लखेरा सहित विभिन्न पदों के 15 कर्मचारी उपस्थित नहीं थे। कलेक्टर ने इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कलेक्टर ने यहां भी उपस्थिति पंजी लेकर कर्मचारियों की उपस्थिति ली और उनके कार्यों की जानकारी ली। यहां पर उन्होंने लैब का निरीक्षण किया।
लैब में उपस्थित 12 वीं पास केमिस्ट के द्वारा पानी जांच के संबंध में कलेक्टर को सही जानकारी नहीं दे पाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए देर से पहुंचे कार्यपालन अभियंता को व्यवस्था में सुधार करने के सख्त चेतावनी दी है। कलेक्टर ने इसी कार्यालय के परिसर में संचालित सहायक अभियंता कार्यालय का भी निरीक्षण किया। यहां पर भी सहायक अभियंता टोप्पो सहित दो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उन्हें भी नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लिया जा रहा है। कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को हिदायत दी है, कि समय पर कार्यालय खुले और अधिकारियो एवं कर्मचारियों की उपस्थिति समय पर हो। कार्याे में लापरवाही एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में गड़बड़ी करने वालो के ख