वार्डों का आरक्षण 24 को
जशपुरनगर|जिले केनगर पालिका जशपुर के 20 वार्ड सहित नगर पंचायत पत्थलगांव, कुनकुरी, बगीचा एवं कोतबा के 15 वार्डों का आरक्षण 24 सितंबर को किया जाएगा। कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे से यह प्रक्रिया प्रारंभ होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमशिखर गुप्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ नगर पालिका निर्वाचन नियम 1994 एवं छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण) नियम 1994 के नियम-5 के अंतर्गत वार्डों का आरक्षण किया जाएगा। आरक्षण की प्रक्रिया के समय जो नागरिक उपस्थित रहना चाहते है, वे उपस्थित रह सकते हैं। विहित प्राधिकारी द्वारा उपस्थित नागरिकों के समक्ष आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।