दशहरा आयोजन बैठक 24 को
जशपुरनगर|जिले मेंदशहरा आयोजन के संबंध में आयोजन समिति की बैठक 24 सितम्बर को जिला कार्यालय के सभा कक्ष में सायं 4 बजे से आयोजित की गई है। अपर कलेक्टर डी. के सिंह ने समिति के सदस्यों से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है। साथ ही बैठक में इस बात पर विचार विमर्श किया जाएगा कि शांतिपूर्ण तरीके से एवं आपसी सहयोग से दशहरा आयोजित हो।