आवेदन 30 तक आमंत्रित
जशपुरनगर|कलेक्टर एवंजिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाता फोटो परिचय पत्र की तैयारी एवं मुद्रण के लिए अतिरिक्त अस्थायी के रिक्त पदों पर 28 फरवरी तक की अवधि के लिए सहायक ग्रेड -3 की नियुक्ति की जानी है। इसके लिए 30 सितंबर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। आवेदक जिले का मूल निवासी हो। आवेदक 12 वीं अथवा स्नातक का प्रथम वर्ष परीक्षा उत्तीर्ण हुआ हो।
किसी मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एंट्री ऑपरेटर , प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा प्रमाण पत्र उत्तीर्ण हो। साथ ही कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग में 5 हजार की (की) डिप्रेशन प्रति घंटा की गति होनी चाहिए। इसमें पूर्व में निर्वाचन संबंधी कार्य कर चुके कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी।