पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेज 15 का शेष...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेही घड़ा भरता है और यदि हमारे भारत को संपन्न देश बनाना है, तो हर एक मोहल्ले में एक मोदी को उठना पड़ेगा। जिससे लोगों में जागरूकता आए। यहां के युवाओं की सोच है कि यहां से ऐसा उम्मीदवार हो, जो जीतने पर अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा पूर्वक निभाए। जशपुर को आगे बढ़ाए। लोगों की समस्याओं का समाधान करे।

मिलन चौक निवासी आशा चौहान, शिल्पा सिंह, आनंद सिंह ने कहा कि उन्हें नगर पालिका की योजनाओं के संबंध में कुछ पता लगाना होता है, ताे उनको नगरपालिका के हजारों चक्कर काटने पड़ते हैं। जब चुनाव की बारी आती है तो उम्मीदवार घर-घर घूमकर वोट मांगते हैं और समस्याओं के समाधान का वादा भी करते हैं। पर चुनाव खत्म होने के बाद सब भूल जाते हैं। नगरवासियों के समस्याओं को अनदेखा करके अपने हितों के बारे में सोचने लगते हैं। इसी तरह दरबारी टोली के विक्की जासूजा, बड़कू ने कहा कि बेरोजगार युवाओं की भी कई समस्याएं हैं। उनके पास डिग्री होते हुए भी उनके मुखिया उन पर ध्यान नहीं देते। नगर पालिका को युवाओं के लिए रोजगारोन्मुखी कार्यक्रमों की जानकारी मोहल्ले के युवाओं को देनी चाहिए और उससे उन्हें जोड़ना चाहिए। जिससे अधिक से अधिक युवा आत्मनिर्भर बन सकें।