पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशासनिक अफसरों के मध्य बांटे गए कार्य

प्रशासनिक अफसरों के मध्य बांटे गए कार्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरनगर|कलेक्टर हिमशिखरगुप्ता के द्वारा प्रताप विजय कुमार खेस को तहसीलदार से डिप्टी कलेक्टर पर पदोन्नत कर जशपुर में 26 नवम्बर को कार्यभार ग्रहण किये जाने के फलस्वरूप अपर कलेक्टर डी. के. सिंह, संयुक्त कलेक्टर ईश्वर लाल ठाकुर, प्रेम कुमार पटेल डिप्टी कलेक्टर, सुनील कुमार नायक डिप्टी कलेक्टर, जितेन्द्र कुमार कुर्रे डिप्टी कलेक्टर एवं प्रताप विजय कुमार खेस डिप्टी कलेक्टर के मध्य कार्य विभाजन किया है।

डी.के. सिंह अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दण्डाधिकारी जशपुर को अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, राजस्व अनुविभाग जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव एवं बगीचा के राजस्व अधिकारियों के द्वारा भू-राजस्व संहिता के प्रावधानों के तहत पारित आदेशों के विरुद्ध प्रस्तुत अपीलों, पुनरीक्षण प्रकरणों का निराकरण। प्रभारी अधिकारी अधीक्षक, सहायक अधीक्षक शाखा, वित्त स्थापना शाखा, भू-अभिलेख शाखा, नजरात शाखा, विभागीय जांच अधिकारी, वरिष्ठ जांच अधिकारी, वरिष्ठ लिपिक शाखा, न्यायिक लिपिक एवं व्यवहार वाद शाखा, सांख्यिकीय लिपिक शाखा, लाइसेंस शाखा, प्रपत्र एवं लेखन सामाग्री एवं लायब्रेरी शाखा, जिला जनसूचना शाखा, प्रभारी अधिकारी जिला सत्कार शाखा, भू-अर्जन शाखा, आडिट शाखा, राजस्व लेखापाल शाखा, अल्प बचत शाखा, समन्वय शाखा, आवास आबंटन, विशेष विवाह अधिनियम के अन्तर्गत विवाह अधिकारी, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के यात्रा, अवकाश, वेतनवृद्धि, अग्रिम प्रकरणों का निराकरण, सरगुजा उत्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण से संबंधित कार्यों के नोडल अधिकारी से समन्वय करना, लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा प्रश्नों का उत्तर समयावधि में तैयार कर प्रेषण, वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त पत्रों के उत्तर जानकारी समय-सीमा के भीतर तैयार कर प्रेषण।

अन्य विभागों से कलेक्टर को प्रस्तुत की जाने वाली नस्तियों, विशेषकर वित्तीय मामलों से संबंधित नस्तियों का परीक्षण पश्चात कलेक्टर को प्रस्तुत, एवं कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य। ईश्वर लाल ठाकुर संयुक्त कलेक्टर जशपुर को अनुविभागीय दण्डाधिकारी जशपुर, अनुविभाग में अधिकारिता क्षेत्र के अन्तर्गत समस्त प्रकरण का निराकरण, विभिन्न अधिनियम के तहत अनुविभागीय अधिकारी, दण्डाधिकारी को प्राप्त शक्तियों के अन्तर्गत कार्यवाही, अनुविभाग में लोक परिसर बेदखली अधिनियम के तहत प्राधिकृत अधिकारी, अनुविभाग के भू-अर्ज