पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा की सूची घोषित होगी आज, कांग्रेस की 12 को

भाजपा की सूची घोषित होगी आज, कांग्रेस की 12 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें नगरीय निकाय चुनाव के लिए पार्टी के पदाधिकारी अपने-अपने दलों के वार्ड पार्षदों के नाम का पैनल लगभग तय कर लिए हैं और यथाशीघ्र सूची जारी करने की बात कहीं जा रही है।जिले में भाजपा पदाधिकारियों ने जिला भाजपा कार्यालय में प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय,प्रबल प्रताप सिंह जूदेव,विधायकों,मंडल प्रभारियों और पदाधिकारियों के साथ दो दिनों तक नामों की समीक्षा करने के बाद सूची तय कर लेने की जानकारी प्राप्त हुई है। दो दिनों तक भाजपा कार्यालय में टिकटार्थियों की भारी चहल पहल रही।

नामों पर विचार विमर्श करने के बाद वार्ड पार्षद अौर अध्यक्षों का नाम मंगलवार देर रात तक तय कर दिए जाएंगे।भाजपा अपने टिकटार्थियों की सूची बुधवार को जारी कर देने की जानकारी जिला भाजपा महामंत्री नरेश नंदे ने दी है।टिकट के चाह रखने वालों की सूची जारी होने के बाद चुनाव कार्य में तेजी आने की संभावना है।

भाजपासे ये हो सकते हैं अध्यक्ष पद के प्रत्याशी

जिलेमें भाजपा में अभी अधिकृत तौर से नाम की घोषणा नहीं की गई है।मंथन का दौर जिला स्तर पर जारी है उम्मीद जताई जा रही है कि ऐसे उम्मीद्वार जो जीतने योग्य हांे ईमानदार छबी के हों,कमर्ठ हो ऐसे कार्यकर्ताओं को पार्टी अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए मैदान में उतारेगी। ऐसे में जशपुर नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती रजनी प्रधान,कुनकुरी से सुदबल यादव,बगीचा से श्रीमती सविता सिड़ाम पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी हो सकते हैं। वहीं पत्थलगांव में सुशीला मिंज या फिर सुचिता मिंज,कोतबा से उमाशंकर या फिर जयशंकर झांप को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में उतार सकती है। बहरहाल जिले के लोगों को सूची को लेकर कयाशों का दौर जारी है भाजपा की बुधवार को सूची जारी हो जाने के बाद प्रत्याशी अपने पूरे दमखम के साथ बुधवार से ही अपने-अपने क्षेत्रों में दम दिखाने के लिए उतर जाएंगे। वहीं कांग्रेस के लोगों को 12 तक सूची के लिए प्रतिक्षा करना होगा।

कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ता।

दिल्ली से दिग्गजों के लौटते ही जारी होगी सूची

जिलाकांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने बताया कि वे इस समय दिल्ली में हैं और यहां से वे रायपुर पंहुचेगें और 12 दिसंबर को रायपुर से सूची जारी करने की बात कही है। उन्होने चर्चा में बताया कि इस बार जिले के सभी 80 सीटो सहित अध्यक्ष के पांचो पदों के लिए पूरे दमखम के सा