पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छता हमारी प्राथमिक आवश्यकता: मिश्र

स्वच्छता हमारी प्राथमिक आवश्यकता: मिश्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छताके लिए युवा के संकल्प के साथ शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का सात दिवसीय रासेयो शिविर ग्राम गिरांग में प्रारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी और धर्मशास्त्री पं. रामचंद्र मिश्र (पौराणिक महाराज) ने व्यक्ति के जन्म लेने से ही स्वच्छता को उसकी प्रारंभिक आवश्यकता के रूप में रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि हमें अपने घर से लेकर विद्यालय तक स्वच्छता की आवश्यकता पड़ती है। सिर्फ इतना ही नहीं हमें अपने घरों में पालने वाले पशुओं की स्वच्छता का भी ध्यान रखना पड़ता है। यदि हम स्वच्छता में लापरवाही बरतेंगे, तो हमारा स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला संगठक डॉ. विजय रक्षित ने स्वच्छता के साथ ही अंधविश्वास उन्मूलन के लिए स्वयंसेवकों को सतत सेवाभाव से कार्यरत रहने को कहा। उन्होंने कहा कि रासेयो के स्वयं सेवक राज्य शासन द्वारा जनहित में किए जा रहे लोककल्याणकारी उपायों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के सबसे महत्वपूर्ण संसाधन है। इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने स्वयं सेवको को व्यक्तिगत स्वच्छता, सामुदायिक स्वच्छता और सांस्थानिक स्वच्छता के संदेशो को पूरे शिविर ग्राम में फैलाने के लिए प्रयासरत रहने को कहा। उद्घाटन समारोह में आभार प्रदर्शन संजय नंदे ने किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती मुक्तामणि, शिक्षक आरके पाठक, संजीव शर्मा, एलडी चौहान, डीपी सारथी, संतोष, बंजारे, प्रतिभा टोप्पो, किरण महतो, श्रीमती सुनीता केरकेट्टा, सुमन तिर्की, श्रीमती ललिता चौहान, प्रदीप कन्हेर, प्रभाकर चौधरी, श्रीमती उमा नंदे, अमिता केरकेट्टा, रामप्यारे राम सहित विद्यालय के छात्र और ग्रामीण उपस्थित थे।

रासेयो शिविर के उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथि।