पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कल्पनाओं को कैनवास पर उतारकर विजेता बनी सुनीता

कल्पनाओं को कैनवास पर उतारकर विजेता बनी सुनीता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासकीयविजय भूषण सिंहदेव कन्या महाविद्यालय जशपुर में भूगोल विभाग द्वारा भौगोलिक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्नातक स्तर से 200 छात्राओं ने भाग लिया।

कालेज के निर्णायक मंडल ने अपने निर्णय में प्रथम स्थान सुनीता बाई बीए. भाग एक द्वितीय स्थान सरस्वती नायक बीए भाग दो एवं तृतीय स्थान राधिका देवी बीए भाग एक के अतिरिक्त दो छात्राएं मोहिनी बाई एवं नीलम पैकरा को सात्वनां पुरस्कार प्रदान करने की अनुशंसा की। छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए कालेज के प्राचार्य डॉ. विजय रक्षित ने कहां कि वर्तमान समय में प्रायोगिक कार्य का अपना एक अलग महत्व है।

इसी के अनुरुप शासकीय विजय भूषण सिंहदेव कन्या महाविद्यालय जशपुर की छात्राओं को प्रायोगिक तौर पर यह पहला प्रयास किया गया। इसमें छात्राओं की रुचि एवं कल्पना के अनुरुप विषय दिए गए थे। इस प्रयास को कार्यरुप में परिणति किया महाविद्यालय के जनभागीदारी शिक्षक भागीरथी पात्र ने। महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्राओं के शैक्षणिक विकास के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इसी क्रम में भूगोल विभाग का एक प्रयास है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के एस. कुजूर, एम. कुजूर, डी. मिंज, जेपी मिरी, एस. केरकेटटा, डॉ. पीके सिंह, डॉ. एके द्विवेदी के अतिरिक्त महाविद्यालय के भूगोल विभाग के सैकड़ों छात्राएं उपस्थित थीं।

स्पर्धा में हिस्सा लेने वाली कन्या कालेज की 200 छात्राएं।

पेटिंग दिखाती छात्राएं।