कर्मचारी लिस्ट में जुड़वाएं नाम
जशपुरनगर|वरिष्ठता सूचीमें नाम जुड़वाने के लिए आदिम जाति कल्याण विभाग में 1 अप्रैल 14 को सहायक आयुक्त द्वारा भृत्यों की सूची जारी की गई है। सूची में कलेक्टर दर पर लगे नैमेतिक चपरासी की जानकारी सभी बीईओ एवं समस्त प्राचार्यों से जानकारी मंगाई गई थी। परंतु आज भी कर्मचारियों की जानकारी सही नहीं भेजी गई है, जिस कारण नैमेतिक भृत्य की जानकारी अधूरी है जिन कर्मचारियों के लिस्ट में नाम नहीं है, उन्हें नाम जुड़वाने कहा गया है। लघु वेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संतोष शुक्ला ने जिले के सभी ब्लाक अध्यक्ष से अपील की है कि वे अपने-अपने ब्लाक में बैठक लें और सभी कलेक्टर दर पर लगे कर्मचारियों का लिस्ट में नाम अति शीघ्र जुड़वाएं।