पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जांच में 50 लाख का व्यापार आया सामने इंफ्रावेब ट्रेडिंग पर एफआईआर की तैयारी

जांच में 50 लाख का व्यापार आया सामने इंफ्रावेब ट्रेडिंग पर एफआईआर की तैयारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कम समय में अधिक मुनाफा देने वाली इंफ्रावेब ट्रेडिंग बगीचा क्षेत्र के कई गांवों में अपने पैर पसार चुकी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में 52 लोगों से लगभग पचास लाख के लेनदेन की बात सामने आई है। एसडीएम व जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में उक्त कंपनी पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

बीते कई महीनों से झारखंड की फर्म इंफ्रावेब ट्रेडिंग कंपनी द्वारा बगीचा क्षेत्र में ब्रांच ओपनिंग की तैयारी करने सहित अनियमित लेन देन की सूचना बगीचा पुलिस को लंबे समय से मिल रही थी, वहीं पूरे जिले में फर्जी चिटफंड कंपनियों को खंगालने का काम जशपुर पुलिस द्वारा किया जा रहा है। बीते सोमवार को बगीचा थाना प्रभारी जीएस दुबे, नायब तहसीलदार हरिशंकर पैंकरा, एनपी यादव एएसआई जगदीश मल्होत्रा दलबल के साथ प्रगति लॉज के सामने स्थित उक्त कार्यालय में पहुंचे जहां उन्होंने उपस्थित स्टॉफ से कंपनी संबंधी जानकारी मांगी। उपस्थित कर्मचारी द्वारा कंपनी संचालक अरूण कुमार के बाहर होने की बात कही गई जिसपर प्रशासन के द्वारा उक्त ब्रांच को सील कर दिया गया था। बुधवार को कंपनी संचालक अरूण कुमार की उपस्थिति में सील किए गए कार्यालय को थाना प्रभारी जीएस दुबे,नायब तहसीलदार एनपी यादव के द्वारा खोला गया और कार्यालय में रखे कागजात व अन्य सामग्रियों की जांच की गई जिसमें कई अहम बातों का खुलासा हुआ।

थाना प्रभारी जीएस दुबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कार्यालय से एक फाइल सहित अन्य दस्तावेज मिले हैं, जिन्हें जब्त किया गया है। उक्त फाइल में लगभग 52 लोगों से पचास लाख रुपए के लेनदेन की लिखा पढ़ी है। उन्होंने बताया कि - शेष पेज 12 पर

जांच में और भी नाम सामने आने की उम्मीद है, जिसमें और भी अनियमित लेनदेन का खुलासा हो सकता है। उन्होंने बताया कि एसडीएम बगीचा को उक्त कंपनी के अनियमित संचालन का प्रतिवेदन भेजा जा रहा है, जिसमें जांच के बाद और भी तथ्यों का खुलासा हो सकता है। जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में उक्त कंपनी पर एफअाईआर की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ट्रेड्रिंग व पैसों के लेनदेन को लेकर कोई भी कागजात कंपनी के पास नहीं है,अवैधानिक लेनदेन को लेकर प्रशासन सतर्क बनी हुई है। क्षेत्र में कई चिटफंड कंपनियों द्वारा पैसे दोगुने करने का झांसा देकर लाखों की ठगी कर ली गई है। उक्त कंपनी का संचालन झारखंड के अरूण कुमार द्वारा किया जा रहा है, जिसमें कई स्थानीय शासकीय कर्मचारी समेत अन्य एजेंट कंपनी का कार्य कर रहे हैं।

वर्सन

-----------.

सील किए गए ब्रांच कार्यालय को नायब तहसीलदार की उपस्थिति में खोला गया, जहां कागजातों के अनुसार अनियमित लेनदेन करना पाया गया है। मामले की जांच करते हुए एसडीएम व एसपी को प्रतिवेदन भेजा जा रहा है, जिनके मार्गदर्शन में आगे की कार्यवाही की जाएगी। जीएस दुबे,थाना प्रभारी बगीचा

खबरें और भी हैं...