संतोष बने चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के संभागीय सचिव
जशपुरनगर | चतुर्थ वर्ग कर्मचारी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष संतोष शुक्ला को प्रदेश संगठन ने जिले में कर्मचारियों के हितों में बेहतर कार्य करने को देखते हुए संभाग का सचिव नियुक्त किया है। अंबिकापुर में हुए संभागीय बैठक में श्री शुक्ला को नियुक्ति पत्र संभाग के अध्यक्ष रीता कुर्रे ने जारी किया। नियुक्ति के बाद जशपुर पहुंचे श्री शुक्ला ने कहा कि वे पूर्व की भांति अपने कर्मचारी साथियों के हितों के लिए संघर्ष करते रहेंगे और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करते रहेंगे। उनकी नियुक्ति के अवसर पर बद्रीनाथ तिवारी, श्रीकांत मिश्रा, अनूप साहनी, शोभा तिर्की, वसंत बाई, सुखमनी बाई, प्रभा सिंह, नीरा राम, खीर सागर, विजय सोनी सहित अन्य कर्मचारी नेता उपस्थित थे।
श्री शुक्ला को संभाग के जशपुर, अंबिकापुर, सूरजपुर, बलरामपुर, बैकुंठपुर जिले के संभागीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति पर उनके कर्मचारी साथियों व अन्य मित्रों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।