छात्रावास एवं अस्पताल का किया निरीक्षण
जशपुरनगर | जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ आरके द्विवेदी के द्वारा ब्लाक फरसाबहार के प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास, बालक छात्रावास एवं पंडरीपानी के कन्या एवं बालक छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। साथ ही आयुष केन्द्र कुनकुरी, करडेगा, केरसई एवं स्पेसिलिटी क्लीनिक तपकरा का भी निरीक्षण किया गया।