भाजपा के नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक मंगलवार को
जशपुरनगर | जिला भाजपा के कार्यकारिणी की पहली बैठक 15 फरवरी को पनचक्की भवन में होगी ।बैठक में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री राम प्रताप सिंह और प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय के साथ कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी,आमंत्रित और विशेष आमंत्रित सदस्यों के साथ 16 मंडल के अध्यक्षों व महामंत्री उपस्थित रहेंगे।
जानकारी देते हुए जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी संदीप पाठक ने बताया कि जिला भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश सिन्हा ने नवगठित जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक मंगलवार को आयोजित किया गया है। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संगठन महामंत्री राम प्रताप सिंह करेंगे। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव,प्रदेश महामंत्री और छग खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष कृष्णकुमार राय,प्रबल प्रताप सिंह जूदेव,श्रीमती प्रियवंदा सिंह जूदेव,संसदीय सचिव शिवशंकर साय पैंकरा, विधायक जशपुर राजशरण भगत, विधायक कुनकुरी रोहित साय, गोमती साय,छग लघुवनोपज संघ के अध्यक्ष भरत साय उपस्थित रहेगें। साथ ही जिला कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ सभी आमंत्रित सदस्यों के साथ 16 मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित होगें। बैठक के एजेंडे के संबंध में जिला भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश सिन्हा ने बताया कि बैठक जिला कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों के परिचय के साथ जिले में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत व सक्रिय करने की रणनीति पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।