पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

60 लाख रुपए से संवरेगा छठ घाट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरनगर | जिला मुख्यालय जशपुर में जल्द ही सर्वसुविधायुक्त भव्य छठ घाट का निर्माण शुरू हो जाएगा। प्रदेश के नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने इसके लिये नगर पालिका जशपुर की उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियवंदा सिंह जूदेव के द्वारा रखे गए प्रस्ताव को सहमति देते हुए आवश्यक राशि के आबंटन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।

छठ घाट के निर्माण से छठ व्रतियों की बड़ी समस्या बहुत हद तक सुलझ जाएगी।भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व छठ जिला मुख्यालय जशपुर में धूमधाम से मनाया जाता है। पड़ोसी राज्य झारखण्ड और बिहार मूल के लोगों की अधिक संख्या में होने के कारण इस पवित्र त्यौहार के दौरान जिले के तालाबों में श्रद्घालुओं की बड़ी भीड़ उमड़ती है।नगर के देउल तालाब के साथ सती उद्यान के तालाब,पाठक कॉलोनी स्थित तालाब और बांकी टोली में छठ व्रतियों द्वारा सूर्य देव को अर्घ दिया जाता है। साल दर साल श्रद्वालुओं की बढ़ती संख्या से देउल तालाब का घाट अब छोटा पड़ने लगा है। छठ व्रतियों और श्रद्वालुओं को रही कठिनाई को देखते हुए नगर पालिका जशपुर की उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियवंदा सिंह जूदेव ने वर्ष 2015 में छठ पूजा के दौरान सती उद्यान तालाब में भव्य व सुविधा युक्त छठ घाट का निर्माण कराने की घोषणा की थी। अपने घोषणा को पूरा करने के लिये श्रीमती जूदेव ने बुधवार को बिलासपुर में प्रदेश के नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल से उनके आवास में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंनें छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को रही परेशानी की जानकारी देते हुए सती उद्यान तालाब में छठ घाट के निर्माण के लिये नगर पालिका को राशि आबंटित करने का आग्रह किया। मंत्री श्री अग्रवाल ने प्रियवंदा सिंह जूदेव के अनुरोध पर सहमति देते हुए आगामी बजट में आवश्यक राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। सती उद्यान तालाब में 60 लाख की लागत से भव्य छठ घाट निर्माण का इस्टीमेट नगर पालिका द्वारा तैयार किया गया है।इस इस्टीमेट में पूजा के लिये सीढिय़ों के साथ बिजली,पानी और सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भी शामिल है. निर्माण कार्य से पहले तालाब की सफाई का भी प्रस्ताव शामिल है। घाट के बन जान से श्रद्धालु़ओं की सुविधा के साथ नगर के सौंदर्य भी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। सती उद्यान तालाब नगर के बीच में महाराज चौक के समीप स्थित है।



वर्तमान में नगर पालिका द्वारा इस उद्यान का जीर्णोद्घार करवा कर इसे नया रूप दिया गया है. तालाब में घाट के निर्माण होने के बाद इसकी सुंदरता में और अधिक निखार आ सकेगा।

खबरें और भी हैं...