प्राकृतिक आपदा :11.75 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि मंजूर
कलेक्टर हिम शिखर गुप्ता द्वारा प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सात परिजनों को कुल 11 लाख 75 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में तीन परिजनों को कुल 75 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 मार्च 2015 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर मृतक संदीप यादव पिता भगतान चन्द यादव निवासी हॉउसिंग बोर्ड कालोनी जशपुर के निकटतम वारिश भगवान चन्द यादव पिता पुरानिकलाल यादव के लिए 25 हजार रुपए, मृतक लालदेव पिता ठेपईए निवासी नारायणपुर तहसील कुनकुरी की मृत्यु सड़क दुर्घटना में 11 मई 2015 को हो जाने पर मृतक के निकटम वारिश मृतक की प|ी श्रीमती पोको बाई को 25 हजार रुपए एवं 16 मई 2015 को सुसमारेन टोप्पो पति बरदान निवासी केराडीह तहसील कुनकुरी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिश मृतक के पति बरदान टोप्पो पिता सामुएल टोप्पो को 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।