पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रांसफार्मर लगने के बाद भी बिजली समस्या बरकरार

ट्रांसफार्मर लगने के बाद भी बिजली समस्या बरकरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरनगर|मनोरा ब्लाॅकके ग्राम घाघरा में बीते 24 जुलाई को ट्रांसफार्मर लगाया गया है। पर ट्रांसफार्मर लगाने के बाद भी बिजली की समस्या जस की तस है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर लगने के बाद मुश्किल से 10-15 दिन ही सही तरीके से बिजली रही है। कभी केबल तार जल जाते हैं, तो कभी फ्यूज तार। आए दिन यहां के लोग बिजली की समस्या को झेल रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए ग्रामीणों ने मनोरा में रह रहे कर्मचारी पुष्पराज पटेल को बुलाया। पर श्री पटेल ने जाने से स्पष्ट मना कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि श्री पटेल ने धौंस देते हुए कहा कि वे नहीं जाएंगे, जो करना है कर लो। उन्हें कलेक्टर का डर है और ही सीनियर का। घाघरा में लाइट रहे या रहे, इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। वे जाएं या जाएं, वेतन तो बनेगा ही। श्री पटेल की ऐसी बातें सुनकर ग्रामीण मायूस हो गए। इसके बाद ग्रामीण जशपुर आकर उच्चाधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराया। पर यहां से भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी केवल आश्वासन भर देते हैं। शिकायत करते महिनों बीत गए, पर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ।





ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर मनमाने तरीके से अधिक राशि का बिजली बिल देने का भी आरोप लगाया है।