पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्षेत्र के दर्जनों गावों में 12 घंटे बिजली कटौती

क्षेत्र के दर्जनों गावों में 12 घंटे बिजली कटौती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोतबा| बिजलीव्यवस्था को लेकर यहां के कर्मचारी सिर्फ औपचारिकता ही निभा रहे हैं। इसका अनुमान स्वतः ही लगाया जा सकता है। थोड़ी सी हवा पानी और बादल के गरजने से बिजली व्यवस्था की पोल खुल जाती है। यहां शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे से हवा पानी से नगर सहित कई ग्रामों में करीब 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। लोग पानी, फोन, मोबाइल जैसे कई समस्या 12 घंटे तक समस्या खड़ी हो गई। रात भर उमस और मच्छरों से लोग परेशान होते रहे।

वहीं सुबह पेयजल को लेकर नगरवासियों में हाहाकार मच गयीं। हेंड पंपों में महिलाओं सहित पुरूषों की लंबी कतारें देखने को मिली तथा एक - दूसरे में विवाद की होने की स्थितियां भी पैदा हो गयीं। नगरवासी सहित क्षेत्रीय ग्रामीणों का आरोप है कि किसी भी समय घंटों ब्लेक आउट की स्थितियां बदस्तुर जारी रही है। पर इसके बावजूद भी विभाग प्रशासन आंखें बंद कर अनसुना कर रहे हैं। और इस स्थिति से निजात पाने के लिए कोई समुचित उपाय नहीं किया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि बरसात के पूर्व चिलचिलाती धूप में विभाग के द्वारा मेंटनेंस के नाम पर 9 से 10 घंटा बिजली आपूर्ति बंद कर बरसात के दिनों में सुव्यवस्थित व्यवस्था कर 24 घंटे बिजली देने की बात की जाती है। तो विभाग के द्वारा यह व्यवस्था क्यों नहीं दिया जाता है। मुख्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री के जशपुर प्रवास के दौरान बार -बार इस बात पर बल दिया जाता है कि जशपुर जिला नागलोक के नाम से जाना जाता है जहां हर वर्ष जहरीले विषधरों जहरीले कीड़ों के काटने पर लोग असमय काल की गाल में समा जाते हैं।

इसलिए जशपुर जिले में छ.ग. में यशस्वी मुख्यमंत्री यहां बरसात के दिनों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति दिए जाने की बात को बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा किसी की परवाह किए अपने मनमाना रवैये पर उतारू हो गए हैं।