पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गरबा महोत्सव के लिए सौंपी गई जिम्मेदारी

गरबा महोत्सव के लिए सौंपी गई जिम्मेदारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरनगर| शहरमें गरबा महोत्सव के लिए श्री बालाजी समिति की कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में समिति का पुनर्गठन किया गया और सदस्यों को गरबा महोत्सव के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में सर्व सम्मति से मनोज रमाकांत मिश्रा को अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष ललित कुमार साहू,सपना गुप्ता, सचिव समर विजय सिंह, कोषाध्यक्ष प्रतीक, संगठन मंत्री श्री साहू टीम मैनेजर विजय बने हैं। नृत्य का प्रभार खुशबू और सुमन संभालेंगे, जबकि निरीक्षणकर्ता कुलेश्वर एवं श्रीमती मीना को बनाया गया है। मीडिया प्रभारी यशवंत स्वर्णकार उमेश को नियुक्त किया है। पुरस्कार प्रभारी सत्येंद्र, प्रतीक श्री साहू होंगे। विडियोग्राफी का प्रभार मिसिर समर को दिया गया है। म्युजिक ग्रुप में कमलेश्वर सारथी को अध्यक्ष बनाया गया है। ऋषभ मेहर को उपाध्यक्ष राजेश को सचिव बनाया गया है। डेकोरेशन का जिम्मा रवि निराला, कमल शुभम संभालेंगे। चिकित्सा व्यवस्था नकुल साहू को दिया गया है। अतिथि सत्कार का प्रभार कुलेश्वर राकेश मिश्रा, स्टेज व्यवस्था राजीव, शेखर, आकाश हर्ष, ईश्वर एवं प्रचार विज्ञापन का प्रभार यशवंत, प्रतीक विनोद को दिया गया है।



बालाजी समिति नवरात्रि के दौरान बालाजी मंदिर के सामने गरबा महोत्सव आयोजित करेगी। इस साल हर दिन धमाकेदार इवेंट, अंतिम तीन दिनों में बाहर से आए कलाकारों द्वारा स्पेशल गरबा होगा। साथ ही रोजाना बालाजी म्यूजिकल ग्रुप का आकर्षक कार्यक्रम होगा। गरबा महोत्सव के दौरान प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे।