पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन

प्रदेश स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़शासन उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय अंतर विश्वविद्यालय फुटबाल स्पर्धा के लिए सरगुजा विश्वविद्यालय की फुटबाल टीम चयन के लिये स्थानीय लोयोला महाविद्यालय में महाविद्यालयों के फुटबाल टीमों की चल रही दो दिवसीय स्पर्धा का समापन शनिवार को लोयोला कालेज के प्राचार्य डॉ फादर ऑस्कर एस तिर्की के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

प्रतिस्पर्धा के अंतिम दिन फाइनल मैच सहित कुल चार मैच खेले गए।प्रतियोगिता का फाइनल मैच पीजी महाविद्यालय अम्बिकापुर एवं श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय अम्बिकापुर के बीच खेला गया जिसमें पीजी महाविद्यालय अम्बिकापुर की टीम ने पांच के मुकाबले दो गोल से विजय प्राप्त की। विजेता टीम को मुख्य अतिथि प्राचार्य लोयोला कालेज द्वारा विजेता ट्राफी प्रदान की गई। प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली विश्वविद्यालय स्तरीय फुटबाल स्पर्धा के लिए सरगुजा विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के छात्रों के लिये संभागीय स्तर पर खिलाड़ियों का चयन किए जाने के लिए कुनकुरी लोयोला महाविद्यालय में दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में संभाग की कुल नौ महाविद्यालयीन टीमों शासकीय महाविद्यालय प्रतापपुर, राजीव गांधी पीजी कालेज अम्बिकापुर, शासकीय कालेज सीतापुर, एन ईएस कालेज जशपुर, शासकीय कालेज मनेंद्रगढ़, लोयोला कालेज कुनकुरी, शासकीय कालेज बैकुंठपुर, सरस्वती कालेज अम्बिकापुर, श्रीसाईं बाबा कालेज अम्बिकापुर के बीच फुटबाल प्रतियोगिता सम्पन्न हुई. इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को लेकर सरगुजा विश्वविद्यालय की फुटबाल टीम का गठन किया गया।

सरगुजा विश्वविद्यालय की फुटबाल टीम के लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु चयन समिति के सदस्य शासकीय महाविद्यालय ओड़गी के डॉक्टर तारणीष गौतम, राजीव गांधी पीजी महाविद्यालय अम्बिकापुर के सुनील केरकेट्टा, लोयोला महाविद्यालय कुनकुरी के सुशील एक्का राजू राज कुजूर द्वारा खिलाड़ियों का चयन किया गया तथा चयनित टीम का ट्रायल मैच भी रविवार को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में 28 से 30 सितम्बर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय फुटबाल स्पर्धा में सफलता हेतु खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रोत्साहित किया।

प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी।

खिलाड़ियों का हुआ चयन

लोयोलामहाविद्याल