पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब एंबुलेंस के लिए देना होगा अधिक किराया

अब एंबुलेंस के लिए देना होगा अधिक किराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरनगर| अबजिला अस्पताल के एंबुलेंस में मरीज को लाने या ले जाने के लिए अधिक किराया देना पड़ेगा। जीवनदीप समिति की बैठक में हुए निर्णय के बाद एंबुलेंस का किराया बढ़ा दिया गया है।

इसके अलावा समिति ने अस्पताल में सुविधाओं संसाधनों के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। कुछ निर्णयों को लागू करने पर समिति पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा। जिसके लिए समिति ने अपनी आय में बढ़ोत्तरी के लिए भी कुछ निर्णय लिया है। बैठक में सबसे पहले पुराने खर्चों का अनुमोदन कराया गया। इसके बाद अस्पताल की व्यवस्था को और बेहतर बनाने में जीवनदीप समिति क्या कर सकती है, इस पर विस्तार से चर्चा हुई। लंबी चर्चा के बाद समिति ने अस्पताल के एंबुलेंस का किराया 6 रुपए प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 8 रुपए किलोमीटर कर दिया है। जिला अस्पताल में आईसीसीयू का चार्ज 300 रुपए किया गया है। समिति ने यह भी निर्णय लिया कि बुजुर्ग, भूतपूर्व सैनिकों बीपीएल परिवारों को इस शुल्क में छूट दी जाएगी। इसके अलावा समिति के सदस्यों ने जिला अस्पताल में बने नए डेंटल यूनिट का उद्घाटन 24 सितंबर को करने का भी निर्णय लिया। इन सब के अलावा डेंटल यूनिट के सामने गलियारे में टाइल्स लगाने सहित अन्य कई निर्णय लिए गए।



बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर हिमशिखर गुप्ता कर रहे थे। जिसमें सीएमओ डॉ. बीबी बोडे, सिविल सर्जन डॉ. एनसी नंदे सहित अन्य सदस्य शामिल थे।