पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वागत द्वार से बाइक टकराई, तीन की मौत

स्वागत द्वार से बाइक टकराई, तीन की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरनगर|गुरूवार कीदोपहर झारखंड की ओर से रही एक बाइक प्रदेश की सीमा पर बने स्वागत द्वार से टकरा गई। घटना में तीनों बाइक सवारों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार टांगरटोली बरटोली निवासी रति अपने दो साथियों के साथ गुरूवार की दोपहर करीब 3 बजे झारखंड की ओर से रहा था। शंख नदी पुल के पास बने स्वागत द्वार में उसकी बाइक टकरा गई। बताया जाता है कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। इस घटना में रति सहित दोनों साथियों की मौत हो गई। दूसरा साथ झारखंड के चैनपुर का रॉबर्ट बताया जाता है। जबकि तीसरे साथी की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।