- Hindi News
- \"जनता के पसंदीदा उम्मीदवार को पार्टी दे तवज्जाे\' की थोपा जाए
\"जनता के पसंदीदा उम्मीदवार को पार्टी दे तवज्जाे\' की थोपा जाए
जनतापर प्रत्याशी थोपा, तो इसका परिणाम भी पार्टी को भुगतना पड़ेगा। इसलिए जरूरी है कि जनता पर प्रत्याशी थोपे जाएं, बल्कि और वार्डों में रहने वाले लोगों के पसंदीदा उम्मीदवारों को ही पार्टी तवज्जो देें।
यह बातें युवा नेता चंद्रपुर विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव ने जशपुर जिले के नगरीय निकाय के चुनावों के संबंध में कहीं।श्री जूदेव ने चर्चा करते हुए कहा कि यह समय विशेष महत्व का है। कई परिस्थितियां होती है और समय के साथ चलना जरूरी है। जशपुर जिले में पार्टी के द्वारा बेहतर कार्य किए जाते रहे हैं और जनता का विश्वास पिछले चुनावों में इतिहास बना है। इसलिए यह जरूरी है कि जनता के विश्वास पर हम खरे उतरें और जनता की राय के मुताबिक प्रत्याशियों को टिकट दें। उन्होंने कहा कि यदि वार्डों में प्रत्याशी जबरन थोपेंगे तो इसका अंजाम बुरा और दुखद होगा। ऐसा हो कि हम जिसे प्रत्याशी के रूप में चुनाव में सामने ला रहे हैं, उनका सेवा कार्यों से कोई संबंध ही नहीं हो और नागरिकों की नाराजगी पूरी पार्टी को झेलना पड़े। युद्धवीर ने कहा कि जशपुर जिले में सदैव प्रत्याशी चयन में जनभावनाओं को प्राथमिकता दी जाती रही है। पुराने चुनावों को याद करते हुए श्री जूदेव ने कहा कि नपा जशपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है, जहां कई बार हमारे प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित रहें हैं।
यह परंपरा बरकरार रहनी चाहिए और ऐसा नहीं होता है, तो इसका मतलब स्पष्ट है कि हमने जनभावनाओं का ध्यान नहीं रखा है। उल्लेखनीय है जिले में प्रत्याशियों के चयन में जूदेव परिवार की विशेष भूमिका रही है। ऐसे में ठीक प्रत्याशी चयन से पहले युद्धवीर के इस बयान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।