पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्गापुर को हरा जूनियर आर्मी लखनऊ सेफा में

दुर्गापुर को हरा जूनियर आर्मी लखनऊ सेफा में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिलीपसिंह जूदेव स्मृति अखिल भारतीय गोल्ड कप अखिल भारतीय फुटबॉल टूर्नामेंट में सोमवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में जूनियर आर्मी लखनऊ की टीम ने सेल अकादमी दुर्गापुर को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। जूनियर आर्मी ने 4-0 से जीत दर्ज किया।

टूर्नामेंट का रोमांच अब मैच दर मैच बढ़ता जा रहा है। यहां के रणजीता स्टेडियम में सोमवार की दोपहर दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। दोनों टीमों के नामी होने के कारण मैच काफी रोमांचक होने का अनुमान लगाया जा रहा था। मैच का पहला हाफ काफी रोमांचक रहा। दोनों ही टीमें एक ही शैली का फुटबॉल खेल रहीं थीं। छोटे-छोटे पासों से दोनों टीमों के खिलाड़ी मूव बना रहे थे और एक-दूसरे की गोल पोस्ट पर आक्रमण कर रहे थे। पहले हाफ में दोनों टीमों के पास गोल करने के कई मौके थे, पर अधिकांश मौकों पर टीम के खिलाड़ी चूक गए। पहले हाफ में जूनियर अार्मी के जर्सी नंबर 15 लोकेश्वर सिंह की बदौलत टीम ने 1-0 से बढ़त ले लिया था। दूसरा हाफ भी काफी कसमकस भरा रहा। कभी लखनऊ की टीम भारी पड़ती नजर आती, तो कभी दुर्गापुर की टीम। मैच के अंतिम क्षणों में जूनियर आर्मी लखनऊ के खिलाड़यों ने एक के बाद एक 3 गोल मारकर अपनी टीम को 4-0 से जीत दिला दिया। इस मैच में में जूनियर आर्मी के लखनऊ के लोकेश्वर सिंह ने 2 एवं विक्की क्षत्री ने 2 गोल मारे। विक्की क्षत्री को उनके शानदार खेल के लिए मैन ऑफ मैच का पुरस्कार दिया गया।

अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मंगलवार को खेला जाएगा। जिसमें जूनियर आर्मी लखनऊ और झारखंड इलेवन की टीम के बीच मुकाबला होगा। यह मैच काफी रोमांचक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। झारखंड इलेवन की टीम ने अब तक खेले मैचों में एकतरफा जीत दर्ज किया है। इसी तरह लखनऊ ने भी क्वार्टर फाइनल में एकतरफा जीत हासिल किया।