- Hindi News
- पर्यावरण संरक्षण करना सबकी जिम्मेदारी: डॉ. रक्षित
पर्यावरण संरक्षण करना सबकी जिम्मेदारी: डॉ. रक्षित
अभियान
अविकसित संतान का खतरा
डॉ.रक्षित ने बताया कि एक अध्ययन में बताया गया है कि पालीथीन एवं प्लास्टिक के विषैलेपन के कारण इसके अधिक संपर्क में रहने वाली स्त्रियों के गर्भ में शिशु का विकास रुक जाता है और अविकसित संतान पैदा होने का खतरा बढ़ जाता है। इसमें प्रयोग होने वाला बिस्फेनॉल रसायन शरीर में डायबिटिज लीवर एंजाइम को असामान्य कर देता है, जिससे डायबिटिज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके कचरे के दुष्प्रभाव के कारण लाखों जीवों की मौत एक वर्ष में हो जाती है। ओजोन की परत में हुए छेद का मुख्य कारण प्लास्टिक को ही माना जा रहा है।
नो पॉलीथिन का लिया संकल्प
डॉ.रक्षित ने कहा कि आप रासेयो के 120 स्वयंसेवक संकल्प ले कि हम व्यक्तिगत रुप से पालीथीन का उपयोग नहीं करेंगे और ही परिवार को करने देंगे। इतना ही काफी है जिले में 6100 स्वयं सेवक हैं, अगर सारे स्वयंसेवक संकल्प लें, तो एक साथ जिले से 6100 परिवार से पालीथीन का बहिष्कार हो जाएगा। इस छोटे से प्रयास से हम पर्यावरण के प्रति अपने दायित्व को निभाने में सफल होंगे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य सिस्टर सुचिता बड़ा, कार्यक्रम अधिकारी सिस्टर अजीत के मार्गदर्शन में और जिला संगठक डॉ. विजय रक्षित के उपस्थिति में रासेयो स्वयं सेवकों ने संकल्प लिया।