पति ने मारपीट कर महिला को छोड़ा सड़क पर
शराबके नशे में धुत कर अपने घर जा रहे पति प|ी की आपस में किसी बात काे लेकर विवाद हो गया।जिसके बाद पति ने अपनी प|ी की पिटाई कर सड़क में ही छोड़ कर फरार हो गया।जिसके बाद एक शिक्षक की सूचना पर 108 ने मौके पर पंहुच कर प्राथमिक उपचार किया।
घटना शहर के करबला रोड़ तिर्की पोल्ट्रीफार्म के पास की है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर 12 बजे सुखराम निवासी टिकटगंज अपनी प|ी के साथ शराब के नशे में धुत होकर अपने घर की ओर जा रहे थे।उसी दौरान करबला रोड़ के पास दोनो पति प|ी के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।विवाद होने के बाद उसके पति ने उसकी जम कर पिटाई कर दी।जब आसपास के लोगों ने उन्हें मारपीट करने से मना किया और पुलिस को सूचना देने की बात कही तो सुखराम अपनी प|ी को रास्ते में ही छोड़ फरार हो गया था। शिक्षक श्री हुसैन के कहने पर जब पुन: 108 मौके पर पंहुची तो आधे घंटे से बेसुध पड़ी महिला के शरीर में हलचल होने लगा और वहां उपस्थित लोगों से बातचीत भी करने लगी।जब लोगों ने उससे पुछा कि उसके पति ने उसे क्यो मारा है तो उस महिला ने कहा कि उसे उसके पति ने नहीं मारा है ब्लकी वह शराब के नशे में गिर गई थी।वहां उपस्थित लोगों ने उसे 108 में बैठ कर अस्पताल जाने की बात कही तो उस महिला ने वहां उपस्थित लोगों से कहा कि मुझे दवा की जरुरत नहीं मुझे शराब चाहिए मै अस्पताल नहीं जाऊंगी।जिस पर 108 की टीम ने मौके पर ही महिला का प्राथमिक उपचार कर वहां से वापस गए।
प्राथमिक उपचार करती 108 की टीम
सड़क पर पड़ी रही बेसूध
सुखरामके फरार हो जाने के बाद उसकी प|ी वहीं सड़क पर बेसुध पड़ी हुई थी।जिसे देखकर वहां के अासपास के लोगों ने 108 में फोन कर इसकी सूचना दी।सूचना पर 108 मौके पर पंहुची लेकिन उस महिला के साथ अस्पताल जाने के लिए कोई तैयार नहीं हुआ।जिस पर 108 वहां से वापस हो गया। इसकी सूचना शिक्षक कैसर हुसैन को मिलने पर वे तत्काल मौके पर पंहुच गए और महिला को बेसुध पड़े देखकर पुन: 108 को फोन किया।लेकिन 108 वालों ने उसे बताया कि उक्त महिला के साथ अस्पताल आने के लिए कोई तैयार नहीं हो रहा था।इसलिए वे वापस गए हैं। इस पर शिक्षक श्री हुसैन ने 108 वालों से कहा कि वे उस महिला के साथ अस्पताल जाने के लिए तैयार है। जिस पर पुन: 108 मौके पर पंहुच गई।